WPL 2023 MI vs DC: लीग के 18वें मुकाबले में इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतरी सकती हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
महिला प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में दिल्ली की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) में आज बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. ये मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium) में होगा. इस मुकाबले में एक तरफ मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को मेग लैनिंग (Meg Lanning) संभालती हुई नजर आएंगी.
इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुंबई और दिल्ली की टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर की टीम ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था. दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं. WPL 2023, MI vs DC: आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
पिच रिपोर्ट
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था. मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले में भी बड़ा स्कोर बन सकता है. यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को भी अच्छी मदद मिलती है.
शुरुआत में इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को जहां मदद मिलने की उम्मीद है वहीं स्पिन गेंदबाजों को बाउंड्री छोटी होने की कारन समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
डब्लूपीएल के इस सीजन का यह दूसरा मुकाबला है जिसमें आरसीबी और दिल्ली दोनों टीमों के ही पास एक से एक शानदार मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, हालांकि आरसीबी की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काजी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक.
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

