WPL 2023, DC vs GG: लीग के 14वें मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतरी सकती हैं दिल्ली और गुजरात, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
गुजरात में हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा जैसी दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं.
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League 2023) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की टीमें आमने-सामने होंगी. एक तरह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) होंगी तो दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की कप्तान स्नेह राणा (Sneh Rana) होंगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. यह मैच मुंबई (Mumbai) के ब्रेबॉर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेला जाएगा.
गुजरात में हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा, स्नेह राणा जैसी दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स महिला की बात की जाए तो उनके पास कप्तान मेग लेनिंग के अलावा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में बेहरतीन खिलाड़ी मौजूद हैं. WPL 2023, DC vs GG: आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
ब्रेबोर्न स्टेडियम पिच रिपोर्ट
ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को रास आएगी, यहां बल्लेबाजी करना आसान तो नहीं रहेगा लेकिन गेंदबाजों के लिए यहां अधिक चुनातियां रहेगी. स्पिन गेंदबाजों को भी टर्न नहीं मिलेगी जो मुश्किलें और बढ़ा सकती है. यहां लक्ष्य का पीछा करने का फैसला सही साबित हो सकता है. इसी ग्राउंड पर महिला प्रीमियर लीग का फाइनल भी खेला जाना है.
मैच प्रिडिक्शन
डब्लूपीएल के इस सीजन का यह चौथा मुकाबला है जिसमें दिल्ली और गुजरात दोनों टीमों के ही पास एक से एक शानदार मैच विनर खिलाड़ी हैं. ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, हालांकि दिल्ली की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स टीम: शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव.
गुजरात जायंट्स: सबभिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्ड्ट/सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

