क्रिकेट

WPL 2023, DC vs GG: आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की है. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने पहले मुकाबले में बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों काम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑलराउंडर्स से भरी पड़ी है.

WPL 2023, DC vs GG: आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
गुजरात जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) महिला के बीच भिड़ंत होगी.  वहीं इस मुकाबले में दोनों टीमें मुंबई (Mumbai) के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में एक दूसरे का सामना करेंगी. एक तरफ गुजरात जायंट्स की कमान स्नेह राणा (Sneh Rana) के हाथों में होगी तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को मेग लैनिंग (Meg Lanning) संभालती हुई नजर आएंगी.

इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की है. दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने पहले मुकाबले में बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों काम में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑलराउंडर्स से भरी पड़ी है. पिछले मुकाबले में दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाज भी शानदार की है. ऐसे में आज के मैच में दिल्ली की टीम शायद अपनी उसी टीम के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. DC-W vs GG-W WPL 2023 Preview: महिला प्रीमियर लीग में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबला, मैच से पहले जानें संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड रिकॉर्ड समेट सभी डिटेल्स

इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

शेफाली वर्मा

टीम इंडिया की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलती नजर आएंगी. शेफाली वर्मा ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए कई बार कमाल किया है. हाल ही शेफाली वर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा किया था. शेफाली वर्मा ने टी20 में 56 मैचों में 73 के उच्चतम स्कोर के साथ 1,333 रन बनाए हैं. 19 वर्षीय शेफाली महिला बिग बैश लीग क्लब बमिर्ंघम फीनिक्स और सिडनी सिक्सर्स के साथ भी खेल चुकी हैं.

हरलीन देओल

हरलीन देओल को गुजरात ने 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया हैं. हरलीन देओल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. अगर आज के मुकाबले में हरलीन देओल का बल्ला चला तो विरोधी गेंदबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं. 13 साल की उम्र में हिमाचल से खेलते हुए और अच्छा खेल दिखने लग गयी और 2019 में भारतीय महिला टीम में डेब्यू किया. महिला टी20 क्रिकेट में हरलीन देओल ने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं. वहीं, उन्होंने 12 पारियों में 16.60 की औसत से 166 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाई स्कोर 52 हैं. हरलीन देओल ने एक अर्धशतक भी जड़ा हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स टीम: शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लेनिंग (कप्तान), मरिजाने कैप, लौरा हैरिस, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव..

गुजरात जायंट्स: सबभिनेनी मेघना, लॉरा वोल्वार्ड्ट/सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम/एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, स्नेह राणा (कप्तान), किम गर्थ, मानसी जोशी, तनुजा कंवर.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).