World Cup 2023: लगातार तीसरे वर्ल्ड कप से बाहर युजवेंद्र चहल का छलका दर्द, बोले- थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन जीवन में मेरा उद्देश्य आगे है बढ़ना

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अब ड्रॉप होने की आदत सी हो गई है. ये उनकी जिंदगी का हिस्सा हो चुका है.

Yuzivender Chahal (Photo Credit: X)

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अब ड्रॉप होने की आदत सी हो गई है. ये उनकी जिंदगी का हिस्सा हो चुका है. ये पहला मौका नहीं है जब चहल को टीम मैनेजमेंट ने नजरअंदाद किया है. इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है. यह भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का बयान

हालांकि, कोच और कप्तान ने इस फैसले के पीछे वजह बल्लेबाजी में गहराई लाना बताया है, लेकिन घरेलू सरजमीं पर युजवेंद्र चहल जैसे शानदार स्पिन गेंदबाज को बाहर रखने के फैसले पर कई क्रिकेट दिग्गज ने भी हैरानी जताई है. अब, इस मुद्दे पर चहल ने खुलकर अपनी बात रखी है. चहल को 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक घरेलू धरती पर होने वाले विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली.

विजडन इंडिया ने चहल के हवाले से कहा, "मैं समझता हूं कि केवल 15 खिलाड़ी ही इसका हिस्सा हो सकते हैं, क्योंकि यह एक विश्व कप है. जहां आप 17 या 18 को नहीं ले सकते. मुझे थोड़ा बुरा लगता है, लेकिन जीवन में मेरा उद्देश्य आगे बढ़ना है. उन्होंने हंसते हुए कहा, मुझे अब इसकी आदत हो गई है...तीन विश्व कप हो गए हैं."

2019 के बाद से चहल आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने में कामयाब नहीं हुए हैं. 2016 में अपने डेब्यू के बाद से भारत की सफेद गेंद वाली टीम में नियमित रूप से चहल ने खेला था. उन्हें इंग्लैंड में 2019 विश्व कप में 12 विकेट लिए थे.

विश्व कप से उनका बाहर होना एक बड़ी चर्चा का विषय था. महान ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा कि चहल को टीम में लिया जाना चाहिए था. इस बीच, चहल केंट के साथ तीन मैचों की काउंटी चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड चले गए और अब उनका ध्यान भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका पाने पर है.

चहल ने कहा, "मैं यहां (केंट में) खेलने आया हूं क्योंकि मैं किसी भी तरह कहीं न कहीं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मुझे यहां लाल गेंद से मौका मिल रहा है और मैं गंभीरता से भारत के लिए लाल गेंद से खेलना चाहता हूं. इसलिए यह मेरे लिए एक अच्छा अनुभव था."

टीम में अन्य स्पिन गेंदबाजों और भारत के वर्ल्ड कप सफर पर चहल ने कहा, "निश्चित रूप से वे अच्छा कर रहे हैं और मैं इसकी सराहना करता हूं. मुख्य लक्ष्य यह है कि भारत जीते, क्योंकि यह कोई व्यक्तिगत खेल नहीं है. मैं टीम का हिस्सा हूं या नहीं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे चुनौती पसंद है और यह मुझे बताती है कि मुझे कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है ताकि मैं टीम में वापसी कर सकूं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड