क्रिकेट

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पास है 'ब्राह्मणस्त्र', पल भर में मैच बाजी बदल है ये खिलाड़ी

Team India WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया ने टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है.

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पास है 'ब्राह्मणस्त्र', पल भर में मैच बाजी बदल है ये खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

मुंबई: आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (ICC Men's World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से भारत (India) की धरती पर हो रही है. इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही है. क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमें बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इस मेगा इवेंट के लिए मंगलवार को टीम इंडिया (Team India) के 15 खिलाड़ियों के नामों का एलान चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने कर दिया. इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित मुकाबला टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा.

टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है. हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या ने आईसीसी के बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन दिया है. इस बार भी हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम साबित हो सकती है. Asia Cup 2023: एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में क्रिस गेल को छोड़ सकते हैं पीछे

फिलहाल हार्दिक पांड्या जबरजस्त फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में हार्दिक पांड्या ने एशिया कप ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की. टीम इंडिया ने शुरुआती 4 विकेट जल्दी गंवा दिए थे. लेकिन हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया. हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई.

हार्दिक पांड्या के अंदर पूरा गेम बदल देने की क्षमता है. इससे पहले भी हार्दिक पांड्या यह कारनामा कर चुके हैं. हार्दिक पांड्या ने इंटरनेशनल मैचों में कई यादगार पारियां खेली हैं. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 79 वनडे मैचों में 1753 रन बनाए हैं.

इसके साथ-साथ 74 विकेट लिए हैं. हार्दिक पांड्या का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 92 रन है. इस दौरान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 11 अर्धशतक निकल चुके हैं. हार्दिक पांड्या का वनडे में गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. हार्दिक पांड्या का बॉलिंग में 26.72 औसत रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).