World Cup 2023: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने द.अफ्रीका को हराने के बाद भरी हुंकार, कहा- हम यहां आए है जीतने

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार रात एचपीसीए स्टेडियम में विश्व कप 2023 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराने के बाद खुशी व्यक्त की. नीदरलैंड ने पहली बार वनडे विश्व कप में किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है.

South Africa vs Netherlands, Bavuma, Edwards (Photo Credit: One Cricket)

धर्मशाला, 18 अक्टूबर: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने मंगलवार रात एचपीसीए स्टेडियम में विश्व कप 2023 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराने के बाद खुशी व्यक्त की. नीदरलैंड ने पहली बार वनडे विश्व कप में किसी टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है. यह वही टीम थी जिसने प्रोटियाज़ को टी20 विश्व कप 2022 से बाहर कर दिया था और अब 50 ओवर के विश्व कप में भी उन्हें करारी शिकस्त दी है. यह भी पढ़ें: World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के कोच ने अप्रत्याशित हार के लिये डैथ गेंदबाजी और खराब बल्लेबाजी पर फोड़ा ठीकरा, कहा- खराब शुरूआत का खामियाजा भुगतना पड़ा

69 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि नीदरलैंड भारत में भीड़ बढ़ाने के लिए नहीं आई है, बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करने आई है.

स्कॉट एडवर्ड्स ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि क्वालिफाई करने के बाद हमें यह पता है कि हम टूर्नामेंट में क्या करना चाहते हैं. हम यहां सिर्फ मौज-मस्ती करने और इसका आनंद लेने नहीं आये थे. हम जीतने आए हैं.

"दक्षिण अफ्रीका एक बहुत मजबूत टीम है और वे सेमीफाइनलिस्ट टीमों में गिने जा रहे होंगे. इसलिए, अगर हम इस दौड़ में शामिल होना चाहते हैं, तो हमें इस तरह की टीमों को हराना होगा." नीदरलैंड का अगला मैच 21 अक्टूबर को लखनऊ में श्रीलंका से है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट