Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में होने वाला महिला टी20 विश्व कप के तारिक का हुआ ऐलान, लॉर्ड्स में होगा फाइनल, इस दिन से होगी शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 2026 की कब से शुरू होगी. इसकी तारिक आखिरकार आ गई है. आईसीसी ने इसका ऐलान कर दिया और इस टूर्नामेंट का शुरुआत 12 जून से होगा. जिसका फाइनल 5 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 की कब से शुरू होगी. इसकी तारिक आखिरकार आ गई है. आईसीसी ने इसका ऐलान कर दिया और इस टूर्नामेंट का शुरुआत 12 जून से होगा. जिसका फाइनल 5 जुलाई को लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. बर्मिंघम में एजबेस्टन, साउथेम्प्टन में हैम्पशायर बाउल, लीड्स में हेडिंग्ले, मैनचेस्टर में ओल्ड ट्रैफर्ड, लंदन में केनिंग्टन ओवल और ब्रिस्टल में काउंटी ग्राउंड टूर्नामेंट के अन्य स्थल हैं. स्थानों और तिथियों की घोषणा गुरुवार, 1 मई को लॉर्ड्स में एक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान की गई. चैंपियनशिप में 33 मैच 24 दिनों में खेले जाएंगे.
यह भी पढें: Prabhsimran Singh New Milestone: प्रभसिमरन सिंह ने रचा इतिहास, इस खास लिस्ट में हुए शामिल, देखें आंकेड़े
जिसमें 12 टीमें होंगी, जो प्रतियोगिता के किसी भी संस्करण में सबसे अधिक है. लॉर्ड्स ने 2017 महिला वनडे विश्व कप के फाइनल की भी मेजबानी की थी. भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही महिला टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है. अन्य टीमों का चयन अगले साल होने वाले क्वालीफायर के माध्यम से किया जाएगा.
आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, "स्थलों की पुष्टि एक निर्णायक क्षण का प्रतिनिधित्व करती है क्योंकि हम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की ओर बढ़ रहे हैं. यह टूर्नामेंट कौशल, भावना और खेल भावना के उत्सव में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ लाएगा. आगे उन्होंने ने कहा, “यूनाइटेड किंगडम की समृद्ध विविधता ने हमेशा सभी टीमों के लिए जोशीला समर्थन दिखाया है, जिसे हमने पिछले आयोजनों में यादगार रूप से देखा है. 2017 में लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल महिलाओं के खेल के उत्थान में एक मील का पत्थर बना हुआ है और मैं फाइनल के लिए इससे बेहतर मंच के बारे में नहीं सोच सकता.”
बता दें की 12 टीमों को छह के दो ग्रुप में रखा जाएगा. उसके बाद नॉकआउट चरण और ग्रैंड फिनाले होंगे. पिछले अक्टूबर में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड ने लॉरा वोल्वार्ड्ट की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों सेहराया था. वहीं भारत ने अभी तक खिताब नहीं जीता है. उसने 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल एक बार फाइनल खेला है. जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

