Women's ICC ODI Rankings: ICC महिला वनडे रैकिंग में पूनम राउत का कमाल, लिजेली ली पहुंची टॉप पर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज पूनम राउत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा महिला वनडे रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में टॉप 20 में पहुंच गई हैं.

पूनम राउत (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 16 मार्च: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज पूनम राउत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा महिला वनडे रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में टॉप 20 में पहुंच गई हैं. पूनम ने सीरीज के पिछले तीन मैचों में नाबाद 62, 77 और नाबाद 104 रन की पारियां खेली है और इसकी बदौलत वह आठ स्थानों की छलांग लगाकर 18वें पायदान पर पहुंच गई हैं. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सातवें स्थान के साथ रैंकिंग में शीर्ष भारतीय हैं जबकि कप्तान मिताली राज नौवें स्थान पर हैं. उपकप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की लिस्ट में दो स्थानों के सुधार के साथ 15वें नंबर पर जबकि गेंदबाजों की सूची में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 49वें पायदान पर पहुंच गई हैं.

गेंदबाजों की सूची में सीरीज के तीन मैचों में पांच विकेट लेने वाली बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ चार स्थानों के सुधार के साथ 18वें नंबर पर जबकि तेज गेंदबाज मानसी जोशी 69वें से 64वें स्थान पर आ गई हैं. इस बीच, दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लिजेली ली सात स्थानों की लंबी छलांग लगाकर पहले नंबर पर पहुंच गई हैं. ली ने इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को रैंकिंग में टॉप रैंकिंग से हटाया है.

यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming of India (W) vs South Africa (W) 5th ODI 2021: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

ली इससे पहले, जून 2018 में नंबर वन बनीं थी. वह महिला वनडे रैंकिंग की बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है. ली ने भारत के साथ जारी वनडे सीरीज में पिछले तीन मैचों में चार, नाबाद 132 और 69 रन की शानदार पारियां खेली है. दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका गेंदबाजों की सूची में एक स्थान के सुधार के साथ नौवें पायदान पर पहुंच गई हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट