NZ vs WI 3rd Test 2025 Day 5 Live Streaming: क्या आखिरी दिन वेस्टइंडीज बना पाएगी 419 रन या न्यूजीलैंड के गेंदबाज करेंगे कमाल? जानिए कब, कहां और कैसे देखें 5वें दिन लाइव प्रसारण

भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Live Telecast: न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी 16 ओवर में बिना विकेट गवाएं 43 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य दिया है. चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 43 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 2 और ब्रैंडन किंग 37 रन बनाकर नाबाद हैं. तीसरा टेस्ट जीतने के लिए न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दिया 462 रनों का टारगेट, यहां देखें वीडियो हाइलाइट्स

टेस्ट मैच के आखिरी दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रन और बनाने हैं और उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं. पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है. ऐसे में पांचवां दिन बेहद रोमांचक हो सकता है. परिणाम किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है, या फिर मैच ड्रा हो सकता है. न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाकर घोषित की. दोनों सलामी बल्लेबाजों, टॉम लैथम और डेवन कोनवे, ने दूसरी पारी में भी शतक लगाए. लैथम ने 101 और कोनवे ने 100 रन की पारी खेली. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी हुई. केन विलियमसन 40 और रचिन रवींद्र 46 रन बनाकर नाबाद रहे.

पहली पारी में मिले 155 रन की बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य दिया है. इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 420 रन पर समाप्त हुई थी. कावेम होज 275 गेंद पर 123 रन बनाकर नाबाद रहे. ब्रैंडन किंग ने 63, जॉन कैंपबेल और एलिक अथांजे ने 45-45 और जस्टिन ग्रिव्स ने 43 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने 4, ऐजाज पटेल ने 3, माइकल रे ने 2, और डेरिल मिचेल ने 1 विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की थी. डेवोन कोनवे ने 227 और टॉम लैथम ने 137 रन बनाए थे. रचिन रवींद्र 72 रन बनाकर नाबाद रहे थे. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन कब और कहां खेला जाएगा?

 न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (NZ vs WI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 18 दिसंबर से माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जा रहा हैं. जिसके 5वें दिन का खेल 22 दिसम्बर(सोमवार) को भारतीय समयानुसार मैच सुबह 3:30 बजे (IST) से खेला जाएगा.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क(Sony Sports Network) करेगा. दर्शक टीवी पर Sony Sports Channels के माध्यम से यह मुकाबला लाइव देख सकते हैं.

न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टेस्ट 2025 का 5वें दिन की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर OTTplay Premium के माध्यम से उपलब्ध होगी. इसके अलावा दर्शक FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव मैच देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स का दिखेगा दम या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Key Players To Watch Out: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Weather Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\