India’s Likely Playing XI for Asia Cup 2025 vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच के लिए टीम इंडिया में होगा बदलाव? जानीए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

लंबे समय बाद भारतीय टीम एक हाई-वोल्टेज मैच खेलने उतरेगी, ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं या फिर टीम अपनी जीती हुई कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकती है.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला जाएगा. भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मेज़बान यूएई को 9 विकेट से हराकर शानदार तरीके से की थी, और अब चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. लंबे समय बाद भारतीय टीम एक हाई-वोल्टेज मैच खेलने उतरेगी, ऐसे में प्लेइंग इलेवन को लेकर कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकते हैं या फिर टीम अपनी जीती हुई कॉम्बिनेशन को बरकरार रख सकती है. युद्ध जैसे हालातों के बीच होने जा रहा एशिया कप महामुकाबला, जानें कब-कब तनाव के साये में भिड़ीं भारत और पाकिस्तान की टीमें

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप सिंह को शिवम दुबे की जगह मौका मिल सकता है, ताकि तेज़ गेंदबाज़ी विभाग को और मजबूती मिले. लेकिन दूसरी राय यह भी है कि जीती हुई टीम में बदलाव नहीं करना चाहिए. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत अपनी जीती हुई कॉम्बिनेशन को बरकरार रखेगा या फिर पाकिस्तान के खिलाफ कोई रणनीतिक बदलाव करेगा.

टॉप ऑर्डर: यूएई के खिलाफ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी थी. गिल ने उपकप्तान के तौर पर अनुभव दिखाया जबकि अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से रनगति तेज़ रखी. तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को प्राथमिकता मिल सकती है, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी फिनिशिंग क्षमताओं के साथ उतरेंगे.

मिडिल ऑर्डर: पांचवें नंबर पर संजू सैमसन को विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर बरकरार रखा जा सकता है या फिर जितेश शर्मा को मौका दिया जा सकता है. यूएई के खिलाफ सैमसन को बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अनुभव की ज़रूरत हो सकती है. छठे नंबर पर हार्दिक पंड्या का खेलना तय माना जा रहा है, जो बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में टीम को संतुलन देंगे. सातवें स्थान पर शिवम दुबे को प्राथमिकता मिल सकती है, जिन्होंने यूएई के खिलाफ दो विकेट लिए थे.

गेंदबाज़ी: आठवें नंबर पर अक्षर पटेल निचले क्रम में बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी में भी अहम योगदान देंगे. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की वापसी ने टीम को मजबूती दी है. यूएई के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लिए थे और पाकिस्तान के खिलाफ भी उनसे बड़ी उम्मीद है. वरुण चक्रवर्ती मिस्ट्री स्पिन के साथ दसवें नंबर पर खेल सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम के लिए चुनौती होगी.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान