IND vs AUS Test Series 2024 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा, फैंस इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं. इस बीच, फ्री डिस पर इस मुकाबले का टेलीकास्ट संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का पहला मुकाबला 22 नवंबर( शुक्रवार) से पर्थ(Perth) के पर्थ स्टेडियम(Perth Stadium) में खेला जाएगा. इस टेस्ट को लेकर फैंस भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI को लेकर उत्सुक हैं. सबसे बड़ा सवाल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर है, जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पर्थ टेस्ट से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रस्थान से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर स्पष्टता नहीं दी और कहा कि इस बारे में सीरीज शुरू होने से पहले जानकारी दी जाएगी. यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की खलेगी कमी, नए अवतार में दिखेगी टीम इंडिया, यहां देखें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. इसके अलावा, फैंस इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं. इस बीच, फ्री डिस पर इस मुकाबले का टेलीकास्ट संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदों को उड़ान देने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी टीम इंडिया, यहां देखें स्क्वाड और टाइम टेबल के साथ सीरीज का फुल शेड्यूल
क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024 का लाइव टेलीकास्ट?
📢 DD Sports (DD Free Dish) will broadcast LIVE 🏏 #AUSvIND 'Border–Gavaskar Trophy' from 🗓️ Nov 22 to Jan 7.#TeamIndia #BorderGavaskarTrophy #TestCricket #BGT2024 @BCCI pic.twitter.com/ybxfgQq6Di
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) November 18, 2024
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024 मैच के प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024 का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

