क्रिकेट

WI vs AUS 1st Test 2025, Barbados Weather Report: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच पर बारिश का कहर? जानिए कैसा रहेगा बारबाडोस के ब्रिजटाउन का मौसम

वेस्टइंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए मौसम की निगरानी बेहद अहम है. पहले दिन का मौसम लगभग पूरी तरह साफ रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस (RealFeel 37°C) रहेगा और बारिश की संभावना केवल 3% है. हालांकि, 53% बादल छाए रहेंगे और हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा होगी. इसका मतलब है कि पहले दिन खेल बिना किसी रुकावट के जारी रह सकता है.

WI vs AUS 1st Test 2025, Barbados Weather Report: वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच पर बारिश का कहर? जानिए कैसा रहेगा बारबाडोस के ब्रिजटाउन का मौसम
केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस(Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का पहला टेस्ट मैच 25 जून (मंगलवार) से बारबाडोस (Bridgetown) के केन्सिंग्टन ओवल (Kensington Oval) मैदान में खेला जाएगा. दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के चौथे सीज़न की शुरुआत करेंगी. यह सीरीज़ खास इसलिए भी है क्योंकि वेस्टइंडीज़ पहली बार नए कप्तान रोस्टन चेस की अगुवाई में मैदान में उतरेगी. लंबे समय तक टीम का नेतृत्व करने वाले क्रेग ब्रैथवेट के बाद कैरेबियाई टीम एक नई शुरुआत की तलाश में है. वेस्टइंडीज़ ने आखिरी बार 2023 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ जीती थी और तब से टीम जीत के लिए तरस रही है. वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच होगी कांटे की टक्कर, जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी टीम प्रेडिक्शन

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट क्रिकेट की नंबर-1 रैंक टीम बनी हुई है. हालांकि हाल ही में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद पैट कमिंस की कप्तानी में टीम लगातार तीन टेस्ट सीरीज़ जीत चुकी है. इस दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका तब लगा जब स्टीव स्मिथ चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए. उनकी जगह जोश इंगलिस को टीम में शामिल किया गया है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन की जगह सैम कोंस्टास को मौका मिला है. दोनों टीमों की भिड़ंत हमेशा रोमांचक रही है.

केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस का मौसम अपडेट(Barbados Weather Report)

वेस्टइंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए मौसम की निगरानी बेहद अहम है. पहले दिन का मौसम लगभग पूरी तरह साफ रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, तापमान 32 डिग्री सेल्सियस (RealFeel 37°C) रहेगा और बारिश की संभावना केवल 3% है. हालांकि, 53% बादल छाए रहेंगे और हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा होगी. इसका मतलब है कि पहले दिन खेल बिना किसी रुकावट के जारी रह सकता है.

दूसरे दिन मौसम खेल में खलल डाल सकता है. तापमान 32 डिग्री (RealFeel 36°C) और हवा की रफ्तार 26 किमी प्रति घंटा रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना 65% तक है. इस दिन 2 घंटे की बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे खेल बाधित हो सकता है. तीसरे दिन मौसम दोबारा खेल के अनुकूल रहेगा. तापमान 32 डिग्री (RealFeel 37°C) रहेगा और बारिश की संभावना केवल 4% होगी. बादल छाने की संभावना 34% है, यानी सूरज निकल सकता है और खेल आराम से पूरा हो सकता है।.

चौथा दिन फिर से बारिश के खतरे के साथ आएगा. तापमान 30 डिग्री (RealFeel 35°C) रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना 69% तक बढ़ जाएगी. गरज-चमक के साथ दो घंटे तक बारिश हो सकती है और 85% बादल के कारण खराब रोशनी से खेल रुक सकता है. पांचवें और आखिरी दिन का मौसम राहत देने वाला रहेगा. बारिश की संभावना केवल 1% है और तापमान 31 डिग्री (RealFeel 36°C) रहेगा. हालांकि 51% बादल छाए रहेंगे, लेकिन मैच के आखिरी दिन खेल बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).