RR vs LSG, Jaipur Weather Forecast: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स TATA IPL 2025 मैच का खेल बिगड़ेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल

मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार को जयपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दोपहर के समय तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में तापमान गिरकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गर्मी जरूर परेशान कर सकती है, लेकिन मैच के संचालन में मौसम कोई रुकावट नहीं डालेगा.

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Indian Premier League (IPL) 2025: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला 18 अप्रैल(शनिवार) को राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. 2008 की विजेता राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीज़न बेहद निराशाजनक रहा है. संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने अब तक सात मुकाबलों में सिर्फ दो जीत दर्ज की है, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हारकर टीम का मनोबल गिरा है, ऐसे में वे इस मैच में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे बनाएं बेस्ट माय11सर्किल ड्रीम फैंटेसी टीम

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बावजूद पॉइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति में है. ऋषभ पंत की अगुवाई वाली LSG ने अब तक सात मुकाबलों में चार जीते हैं और तीन हारे हैं, जिससे वे अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं. राजस्थान के खिलाफ यह मुकाबला लखनऊ के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि एक जीत से वे टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं. जयपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरा होगा.

जयपुर के मौसम का हाल(Jaipur Weather Report)

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का यह रोमांचक मुकाबला 18 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मौसम की ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार को जयपुर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दोपहर के समय तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में तापमान गिरकर 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. गर्मी जरूर परेशान कर सकती है, लेकिन मैच के संचालन में मौसम कोई रुकावट नहीं डालेगा.

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Sawai Mansingh Stadium Pitch Report)

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों के अनुकूल रही है. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इस मुकाबले में भी ऐसी ही पिच की उम्मीद की जा रही है. यह सतह बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां तेज़ गेंदबाज़ों के साथ-साथ स्पिनरों को भी मदद मिलती है. यहां की पिच पर पीछा करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिला है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है. शनिवार को यह मुकाबला ज़बरदस्त टक्कर वाला साबित हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट