MI vs CSK, Mumbai Weather Forecast: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स TATA IPL 2025 मैच का खेल बिगड़ेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 20 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिनभर तापमान 30 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

वानखेड़े स्टेडियम (Photo Credits: @Oam_16/X)

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2025 में एक बार फिर से एल क्लासिको का रोमांच लौट आया है, जहां मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) हाई-वोल्टेज मुकाबला 20 अप्रैल(रविवार) को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक पांच-पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं और इस लिहाज से यह टक्कर बेहद खास मानी जा रही है. पहले राउंड के एल क्लासिको में चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई को चार विकेट से हराया था और अब मुंबई की नजर उस हार का बदला लेने पर होगी. यह भी पढ़ें: आज शाम मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में तय होगा कौन हैं आईपीएल का बॉस? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी, जहां टीम ने शुरुआती पांच में से चार मैच गंवा दिए थे. हालांकि, अब टीम ने दो लगातार जीत दर्ज कर कुछ हद तक वापसी की है और उसका आत्मविश्वास बढ़ा है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा मात देकर अपनी पांच मैचों की हार की लकीर को तोड़ा है. ऐसे में दोनों टीमें अपने पुराने फॉर्म की तलाश में होंगी और यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिहाज से बेहद अहम साबित होगा.

मुंबई के मौसम का हाल(Mumbai Weather Report)

आईपीएल 2025 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 20 अप्रैल(रविवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 20 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिनभर तापमान 30 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड