IND vs ENG 2025, Rajkot Weather & Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? जानें कैसा रहेगा राजकोट का मौसम और निरंजन शाह स्टेडियम की पिच का मूड

मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे क्रिकेट फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा. तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा.

निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट(Photo credits: X/@willis_macp)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी( मंगलवार) को राजकोट (Rajkot) के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि इंग्लैंड की टीम इस निर्णायक मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने तीसरे टी20 के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है और वह उसी टीम के साथ मैदान में उतरेगी जिसने चेन्नई में दूसरा टी20 खेला था. यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 में भारत बनाम इंग्लैंड खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, ये दिग्गज खिलाड़ी मचाएंगे कोहराम

पहला टी20 कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया था, जहां मेज़बान टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम सिर्फ 132 रनों पर ढेर हो गई. कप्तान जोस बटलर ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम ने यह लक्ष्य महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया.

दूसरा टी20 चेन्नई के मैदान पर खेला गया, जो बेहद रोमांचक साबित हुआ. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165/9 का स्कोर बनाया, जिसमें जोस बटलर ने 45 रनों का योगदान दिया. जवाब में भारत के तिलक वर्मा ने नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल हालात में जीत दिलाई. अब देखने वाली बात होगी कि क्या भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना पाता है, या इंग्लैंड वापसी कर सीरीज को रोमांचक मोड़ पर ले जाता है. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 के मिनी बैटल्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी, ये खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

राजकोट का लाइव मौसम अपडेट(Rajkot Weather Live Updates)

राजकोट में तीसरा टी20 मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे क्रिकेट फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा. तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहेगा.

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(Niranjan Shah Stadium Pitch Report)

निरंजन शाह स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए आदर्श माना जाता है. यह फ्लैट ट्रैक बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का भरपूर मौका देता है. तेज गेंदबाजों को अपनी गति में बदलाव और विविधताओं का सहारा लेना होगा, जबकि स्पिनरों को मैच के बाद के हिस्से में पिच से टर्न और बाउंस मिलने की संभावना है. ऐसे में इस मुकाबले के हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है.

Share Now

Tags

Axar Patel Brydon Carse Champions Trophy England england national cricket team IND vs ENG IND vs ENG 2025 Live Streaming IND vs ENG 2025 Live Telecast IND vs ENG 3rd T20I 2025 Live Streaming IND vs ENG 3rd T20I 2025 Live Telecast IND vs ENG live streaming Ind vs ENG Live Telecast IND बनाम ENG India India England T20 Weather Update INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Matches India vs England India vs England 2025 india vs england 3rd t20 2025 india vs england 3rd t20 match india vs england details india vs england head to head records india vs england mini battle india vs england streaming India Vs England T20 Jos Buttler Liam Livingstone Niranjan Shah Stadium Niranjan Shah Stadium Pitch Report Niranjan Shah Stadium Rajkot Rajkot Rajkot Weather Rajkot Weather Forecast T20 Pitch Report T20 Series Team India Tilak Varma Tilak Verma Varun Chakravarthy अक्षर पटेल इंग्लैंड इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी जोस बटलर टी20 पिच रिपोर्ट टी20 सीरीज टीम इंडिया तिलक वर्मा निरंजन शाह स्टेडियम निरंजन शाह स्टेडियम पिच रिपोर्ट निरंजन शाह स्टेडियम राजकोट ब्रायडन कार्स भारत भारत इंग्लैंड टी20 मौसम अपडेट भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड 2025 शेड्यूल भारत बनाम इंग्लैंड टी20 भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 2024 भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2024 भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम राजकोट राजकोट का मौसम राजकोट मौसम लियाम लिविंगस्टोन वरुण चक्रवर्ती

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\