IND vs SA 2nd Test 2025 Day 4, Guwahati Weather Reports: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट मैच 2025 के चौथे दिन खेल पर बारिश का साया? जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी के मौसम का हाल

दिन की शुरुआत 20 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ होगी और यह दोपहर में 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. आकाश साफ रहेगा और बारिश की संभावना मात्र 1% है, जिससे खेल में कोई बाधा नहीं आएगी. उत्तर-पूर्व की ओर से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए आरामदायक परिस्थितियां प्रदान करेगी

बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी(Credit: X/@AJpadhi)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team, Guwahati Weather Reports: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर (शनिवार) से गुवाहाटी (Guwahati) के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 26 रन बना लिए थे और कुल 314 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. रयान रिकेलटन 13 और ऐडन मार्करम 12 रन बनाकर नाबाद लौटे. मैच अब पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के नियंत्रण में है और भारत पर चौथे दिन बड़ी चुनौती खड़ी है. क्या दक्षिण अफ्रीका को रोक पाएगी टीम इंडिया के गेंदबाज़? जानिए कब, कहाँ और कैसे देखें रोमांचक मुकाबले का लाइव प्रसारण

टीम इंडिया की पहली पारी  83.5 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई. भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन उनके अलावा KL राहुल (22), साई सुदर्शन (15) और ऋषभ पंत (7) जैसे प्रमुख बल्लेबाज़ जल्दी-जल्दी आउट होते गए, जिससे टीम मुश्किलों में घिर गई. वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाने की कोशिश की, जबकि कुलदीप यादव ने 134 गेंदों पर जुझारू 19 रन जोड़कर पारी को लंबा खींचा. दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज़ी पूरी तरह हावी रही. मार्को यानसन ने 19.5 ओवर में 48 रन देकर शानदार 6 विकेट चटकाए और भारतीय बल्लेबाज़ों को बार-बार परेशान किया. साइमन हार्मर ने 3 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि केशव महाराज को एक सफलता मिली.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर भारत पर भारी दबाव बना दिया. सेनुरन मुथुसामी ने 206 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्को यानसन 93 रन बनाकर आउट हुए. एडेन मार्करम (38), रयान रिकेलटन (35), तेंबा बावुमा (41), ट्रिस्टन स्टब्स (49) और काइल वेरेयने (45) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों को पूरे दिन विकेट के लिए संघर्ष करना पड़ा. कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29.1 ओवर में 115 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके.गुवाहाटी में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट का चौथा दिन  का मौसम रिपोर्ट(Guwahati Weather Reports)

गुवाहाटी में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन (25 नवंबर) मौसम की स्थिति काफी सकारात्मक रहने वाली है. दिन की शुरुआत 20 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ होगी और यह दोपहर में 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. आकाश साफ रहेगा और बारिश की संभावना मात्र 1% है, जिससे खेल में कोई बाधा नहीं आएगी. उत्तर-पूर्व की ओर से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी, जो खिलाड़ियों के लिए आरामदायक परिस्थितियां प्रदान करेगी.

बारसापारा स्टेडियम में खेल सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा. भारत को चौथे दिन पर जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाना होगा, खासकर सुबह की शुरुआत में जब लड़ाई का फैसला हो सकता है, क्योंकि मौसमी परिस्थितियां पूरी तरह से खेल के अनुकूल रहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Guwahati: TISS गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में साबुन के पैकेट में मिला छिपा हुआ कैमरा; छात्राओं की निजता पर बड़ा खतरा (Watch Video)

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\