Will KL Rahul Break Sachin Tendulkar's Record? इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं केएल राहुल, यहां देखें दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के आकंड़ें

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 140 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 36 मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है. वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.

केएल राहुल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल यानी 31 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लंदन (London) के केनिंगटन ओवल (Kennington Oval) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रा पर समाप्त हुआ था. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई हुई हैं. अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा. अगर टीम इंडिया पांचवां टेस्ट जीत जाती हैं, तो सीरीज ड्रा पर समाप्त होगा. वहीं, टीम इंडिया अगर पांचवां टेस्ट हार जाती हैं या फिर ड्रा हो जाता हैं तो टीम इंडिया सीरीज गवां देगी. इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja New Record: महज रन बनाने ही रवींद्र जडेजा अपने नाम कर लेंगे ये रिकॉर्ड, इस मामले में वीवीएस लक्ष्मण को छोड़ देंगे पीछे

मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने उम्दा प्रदर्शन किया हैं. केएल राहुल के बल्ले से खूब रन भी निकल रहे हैं. चौथे टेस्ट मैच में भी केएल राहुल ने जुझारू 90 रनों की पारी खेली थी और टेस्ट ड्रॉ करवाने में अहम भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल ने अभी तक 511 रन बनाए हैं.

इस मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

केएल राहुल ने केनिंग्टन ओवल के मैदान पर अभी तक कुल 249 टेस्ट रन बनाए हैं. इस दौरान केएल राहुल के बल्ले से एक शतक भी निकला है. केनिंग्टन ओवल में केएल राहुल सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर मौजूद हैं. केएल राहुल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का मौका है. इसके लिए केएल राहुल को महज 24 रनों की जरूरत है. सचिन तेंदुलकर ने केनिंग्टन ओवल के मैदान पर 272 टेस्ट रन बनाए हैं. अब पांचवें टेस्ट में केएल राहुल 24 रन और बना लेते हैं, तो वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं.

केनिंग्टन ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

राहुल द्रविड़- 443 रन

सचिन तेंदुलकर-272 रन

रवि शास्त्री-253 रन

केएल राहुल- 249 रन

गुंडप्पा विश्वनाथ- 241 रन

इंग्लैंड में केएल राहुल लगा चुके हैं चार टेस्ट शतक

अभी तक इंग्लैंड की धरती पर केएल राहुल ने कुल चार टेस्ट शतक लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लैंड की धरती पर कुल चार टेस्ट शतक लगाए थे. अब अगर केएल राहुल पांचवें टेस्ट में शतक लगा देते हैं, तो वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे कर देंगे.

साल 2014 में किया था टेस्ट में डेब्यू

केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए साल 2014 में टेस्ट में डेब्यू किया था. इसके बाद से केएल राहुल ने टीम के लिए 62 टेस्ट मैचों में कुल 3768 रन बनाए हैं, जिसमें केएल राहुल के बल्ले से 10 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं. वनडे क्रिकेट में केएल राहुल के नाम पर 3043 रन दर्ज हैं.

इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है. ऐसे में टीम इंडिया ये मुकाबला जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेंगे. हालांकि, इंग्लैंड को हराना इतना आसान नहीं होगा. लंदन के 'केनिंग्टन ओवल' में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG Head To Head)

टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 140 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 53 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, 36 मौकों पर टीम इंडिया विजयी रही है. वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटे हैं.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Ben Stokes Bharat Banam Eng ka alga match kab hai ENG vs IND 5th Test Match ENG vs IND Live Match Score ENG vs IND Live Score ENG vs IND Live Streaming ENG vs IND Live Toss Update ENG vs IND Pitch Report ENG vs IND Weather Report england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England National Cricket Team vs India National Cricket Team Live Score England National Cricket Team vs India National Cricket Team Live Score Update England National Cricket Team vs India National Cricket Team Live Streaming England National Cricket Team vs India National Cricket Team Players England National Cricket Team vs India National Cricket Team Scorecard England National Cricket Team vs India National Cricket Team Tes Stats England vs India England vs India Live Match England vs India Live Score England vs India live streaming England vs India London Test England vs India London Test Live Score England vs India London Test Live Streaming England vs India London Test Pitch Report England vs India London Test Scorecard England vs India London Test Weather Report England vs India Pitch Report England vs India Scorecard England vs India Test Series England vs India Test Series 2026 England vs India Test Stats England vs India Weather Update IND vs ENG 5th Test Match 2025 Date Time IND vs ENG Test Head To Head IND vs ENG Test Head To Head Record INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India Vs England Test Match Live Streaming Kennington Oval Kennington Oval Pitch Report Kennington Oval Weather KL Rahul KL Rahul Break Sachin Tendulkar's Record london London Pitch Report London Weather London Weather Report London Weather Update Playing 11 Shubman Gill Shubman Gill New Milestone Shubman Gill New Record Shubman Gill Test Stats Venue Will KL Rahul Break Sachin Tendulkar's Record इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम केएल राहुल भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\