NZ vs SA, Tri-Nation Series T20I 2025 Final, Harare Weather Report: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले में बरसेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हरारे में मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले के समय मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. हालांकि, मैच के दूसरे हिस्से में आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे खेल के किसी भी चरण में कोई बाधा नहीं आएगी. कुल मिलाकर, मौसम खेल के अनुकूल रहने वाला है.

Harare Sports Club, Harare

New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, Harare Weather Report: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ज़िम्बाब्वे टी20I त्रिकोणीय सीरीज़ (Zimbabwe T20I Tri-Nation Series 2025) का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब(Harare Sports Club) में खेला जाएगा. न्यूज़ीलैंड ने फाइनल में पहुंचने से पहले जिम्बाब्वे को 60 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में उन्होंने टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर 190/6 बनाया और इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम को 130 रन पर समेट दिया. बल्लेबाज़ी में टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाज़ी में ईश सोढ़ी ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. न्यूज़ीलैंड ने इस सीरीज़ में दक्षिण अफ्रीका को दो बार शिकस्त दी है और फाइनल में भी वे अपनी दबदबे वाली लय को कायम रखना चाहेंगे. जिम्बाब्वे टी20I ट्राई सीरीज़ के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 134/8 रन बनाए, जिसमें रीज़ा हेंड्रिक्स शीर्ष स्कोरर रहे. हालांकि न्यूज़ीलैंड ने यह लक्ष्य आसानी से 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. यह लगातार दूसरी हार थी जो प्रोटियाज को कीवी टीम के खिलाफ झेलनी पड़ी। फाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने मध्यक्रम की बल्लेबाज़ी पर काम करना चाहेगी, क्योंकि उनका टॉप ऑर्डर तो अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन मिडिल ऑर्डर की असफलता उन्हें भारी पड़ सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दक्षिण अफ्रीका वापसी कर ट्रॉफी अपने नाम कर पाता है या न्यूज़ीलैंड अपनी बादशाहत कायम रखेगा.

 हरारे में मौसम का हाल(Harare Weather Report)

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज फाइनल मुकाबले के समय मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. हालांकि, मैच के दूसरे हिस्से में आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे खेल के किसी भी चरण में कोई बाधा नहीं आएगी. कुल मिलाकर, मौसम खेल के अनुकूल रहने वाला है. वही, हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर धीमी रहती है. शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से काफी मदद मिलती है, खासकर गुड लेंथ और बाउंसी गेंदें बल्लेबाज़ों को परेशान करती हैं. हालांकि, शुरुआती ओवरों को संभालने के बाद बल्लेबाज़ी करना थोड़ा आसान हो जाता है. फाइनल मुकाबले में पहली पारी में 165 रन से ज़्यादा का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाएगा.

Share Now

Tags

Harare Sports Club Harare Weather Harare weather forecast Harare Weather Report Harare Weather Updates New Zealand New Zealand Cricket Team new zealand national cricket team new zealand national cricket team vs south africa national cricket team New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast New Zealand vs South Africa New Zealand vs South Africa Live Telecast NZ vs SA NZ vs SA Live Streaming SA vs NZ SA vs NZ Dream11 South Africa South Africa Cricket Team south africa national cricket team South Africa National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team South Africa vs New Zealand Tri-Nation Series T20I 2025 Final Tri-Nation Series T20I 2025 Final Live Streaming where to watch new zealand national cricket team vs south africa national cricket team Where To Watch New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast Zimbabwe T20I Tri Series Zimbabwe T20I Tri-Series 2025 Zimbabwe Tri-Series Zimbabwe Tri-Series 2025 Zimbabwe vs South Africa जिम्बाब्वे टी20I ट्राई सीरीज़ जिम्बाब्वे टी20आई त्रिकोणीय श्रृंखला जिम्बाब्वे त्रिकोणीय श्रृंखला ज़िम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका लाइव प्रसारण न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम हरारे का मौसम हरारे के मौसम का हाल हरारे स्पोर्ट्स क्लब

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\