IND Likely Playing XI for Asia Cup 2025 vs SL: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मैच से टीम इंडिया में होगी बदलाव, क्या जसप्रीत बुमराह को दिया जाएगा आराम? जानिए कैसी होगी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया फाइनल से पहले कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकती है. जसप्रीत बुमराह को आराम देने की संभावना है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है. वहीं, हार्दिक पंड्या को भी इस मैच में रेस्ट दिया जा सकता है, और उनकी जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह मिल सकती है.

भारत बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Match Players:भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का आखिरी मुकाबला 26 सितंबर (शुक्रवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. भारत पहले ही फाइनल में जगह बना चुका है, वहीं श्रीलंका सुपर-4 में दोनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. ऐसे में यह मुकाबला एक तरह से डेड रबर होगा, जिसका असर टूर्नामेंट पर नहीं पड़ेगा. भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर-4 मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा दुबई के मौसम का मिजाज

भारत ने सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान को 6 विकेट से और बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में एंट्री पक्की की. अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया का सामना 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान से होगा. दूसरी ओर, करिश्माई कप्तान चरित असलंका की अगुआई वाली श्रीलंकाई टीम अब केवल जीत के साथ अपने अभियान को खत्म करने की कोशिश करेगी.

क्या जसप्रीत बुमराह को दिया जाएगा आराम?

टीम इंडिया फाइनल से पहले कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकती है. जसप्रीत बुमराह को आराम देने की संभावना है और उनकी जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है. वहीं, हार्दिक पंड्या को भी इस मैच में रेस्ट दिया जा सकता है, और उनकी जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह मिल सकती है.

टॉप ऑर्डर: ओपनिंग में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी बरकरार रहने की उम्मीद है. दोनों बल्लेबाज़ अब तक तेज़ शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर उतरेंगे और फाइनल से पहले रन बनाकर लय पकड़ना चाहेंगे. चौथे नंबर पर तिलक वर्मा खेलेंगे.

मिडिल ऑर्डर: पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या को आराम मिल सकता है और इस पोज़िशन पर रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है. विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन की जगह जितेश शर्मा को शामिल किया जा सकता है. शिवम दुबे की मौजूदगी टीम के लिए अहम होगी, जिन्होंने अब तक हर मैच में योगदान दिया है.

ऑलराउंडर और गेंदबाज़ी: अक्षर पटेल निचले क्रम में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में संतुलन देंगे. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टीम का हिस्सा होंगे। पेस अटैक में बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह खेल सकते हैं.

भारत बनाम श्रीलंका मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या/रिंकू सिंह, संजू सैमसन/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह।

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Stats At Rajeev Gandhi International Stadium: हैदराबाद में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट