SL vs BAN 3rd ODI 2025 Preview: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे होगा निर्णायक मुकाबला? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा.

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team  Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, क्योंकि दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. पहले मुकाबले में मेज़बान श्रीलंका ने करारी जीत दर्ज की थी, जहां चरिथ असलंका की शानदार शतकीय पारी और वानिंदु हसरंगा की चार विकेट की घातक गेंदबाज़ी ने टीम को 77 रन से जीत दिलाई थी. उस मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसे बांग्लादेश पार नहीं कर सका. इंग्लैंड U19 क्रिकेट टीम ने भारत U19 को 7 विकेट से हराया, टीम इंडिया ने 3-2 से जमाया  सीरीज़ पर कब्ज़ा, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

हालांकि दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए 16 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में तानवीर इस्लाम ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट झटके और श्रीलंका की रनचेज को धराशायी कर दिया. अब दोनों टीमें 8 जुलाई को पल्लेकेले में होने वाले निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी, जहां जीतने वाली टीम सीरीज़ अपने नाम करेगी. यह मुकाबला केवल जीत या हार का नहीं बल्कि आगामी टी20 श्रृंखला से पहले आत्मविश्वास हासिल करने का भी मौका होगा.

वनडे में बांग्लादेश बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकार्ड्स(SL vs BAN Head to Head Records): श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 59 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से श्रीलंका ने 45 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 14 मुकाबलों में सफलता मिली है. 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल सका. इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 2 अप्रैल 1986 को खेला गया था, आंकड़ों पर नज़र डालें तो श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन पिछला मुकाबला बांग्लादेश ने जीतकर श्रीलंका पर दबाव बढ़ा दिया हैं.

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(SL vs BAN Key Players To Watch Out): चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन, तस्कीन अहमद ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(SL vs BAN Mini Battle):  श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज जेनिथ लियानागे और बांग्लादेश के गेंदबाज तनवीर इस्लाम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, परवेज़ हुसैन इमोन और असिथा फर्नांडो के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का तीसरा मुकाबला 08 जुलाई(मंगलवार) को पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 PM खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 02:00 AM को होगा.

 बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sony Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा, जहां दर्शक इसे हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में देख सकेंगे. इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म SonyLiv और FanCode ऐप/वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर इन ऐप्स के ज़रिए इस टेस्ट मैच का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज़ (कप्तान), जकर अली (विकेटकीपर), तंज़ीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद
Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\