IND vs BAN, ICC Champions Trophy 2025 Winner Prediction: चैंपियंस ट्राफी में टीम इंडिया को टक्कर दे पाएगी बांग्लादेश या होगा एकतरफा मुकाबला, मैच से पहले जानें कौन मारेगा बाज़ी?

हाल ही में भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से हराया था. वहीं, बांग्लादेश की फॉर्म खराब रही है, उन्हें वेस्टइंडीज ने 3-0 से हराया था. मैच भारत के मजबूत पक्ष में है. भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्राफी मैच में भारत को जीत का 89% चांस है, जबकि इंग्लैंड की जीत की संभावना 11% है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का दूसरा मुकाबला 20 फरवरी(गुरुवार) को दुबई(Dubai) के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम(Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत करेगी. आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट का यह दूसरा मुकाबला होगा. भारत और बांग्लादेश ग्रुप ए में शामिल हैं, जहां उनके साथ डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी हैं. सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, जबकि अन्य सभी टीमें पाकिस्तान में भी मुकाबले खेलेंगी. यह भी पढ़ें: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राफी का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें दूरदर्शन के टीवी चैनलों पर देखें लाइव प्रसारण

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है. बांग्लादेश टीम को भी बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में नजमुल हसन शांतो टीम की कप्तानी करेंगे. टीम में अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान शामिल हैं. यह भी पढ़ें: भारत बनाम बांग्लादेश आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बारिश का खतरा? यहां जानें दुबई का मौसम और पिच का हाल

वनडे में भारत बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs BAN Head to Head Records): अब तक भारत और बांग्लादेश वनडे फॉर्मेट में 41 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें भारत ने 32 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 8 बार जीत दर्ज कर सका है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है, इससे पहले भारतीय टीम ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है. लेकिन बांग्लादेश एक बड़ा उलटफेर करने के फ़िराक में होगी.

 टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश चैंपियंस ट्राफी मैच में कौन मारेगा बाज़ी?

भारतीय फैंस के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत करेगी. भारत ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था, जबकि 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल गंवाया था. भारत को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी खलेगी, उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है. हाल ही में भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से हराया था. वहीं, बांग्लादेश की फॉर्म खराब रही है, उन्हें वेस्टइंडीज ने 3-0 से हराया था. मैच भारत के मजबूत पक्ष में है. भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्राफी मैच में भारत को जीत का 89% चांस है, जबकि इंग्लैंड की जीत की संभावना 11% है.

Share Now

Tags

bangladesh Bangladesh Cricket Bangladesh Cricket Team bangladesh national cricket team Bangladesh National Cricket Team vs India National Cricket Team Bangladesh vs India BCB BCCI Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Streaming Champions Trophy 2025 Live Telecast Ct ct 2025 Dubai International Cricket Stadium ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy Live Telecast India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team India vs Bangladesh India vs Bangladesh Details India vs Bangladesh Head to Head Records International Cricket Council Kuldeep Yadav Rishabh Pant Rohit Sharma Shreyas Iyer Shubman Gill Team India Virat Kohli अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग ऋषभ पंत कुलदीप यादव चैंपियंस ट्राफी चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम इंडिया दुबई दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बांग्लादेश बांग्लादेश क्रिकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम बांग्लादेश बनाम भारत बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बीसीबी बीसीसीआई भारत भारत बनाम बांग्लादेश भारत बनाम बांग्लादेश डिटेल्स भारत बनाम बांग्लादेश मिनी बैटल भारत बनाम बांग्लादेश स्ट्रीमिंग भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली शुभमन गिल श्रेयस अय्यर सीटी सीटी 2025

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू