WI vs SL T20I Series 2026: कल से शुरू होगी वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज, यहां जानें शेड्यूल, स्क्वाड और हेड टू हेड रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, T20I Series 2026: वेस्टइंडीज और श्रीलंका (WI vs SL) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 12 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जमैका (Jamaica) के किंग्स्टन स्थित सबीना पार्क (Sabina Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका के लिए यह सीरीज नई शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि चरिथ असलंका को कप्तानी से हटाने के बाद कुसल मेंडिस को टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं वानिंदु हसरंगा चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. दूसरी तरफ मेजबान वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. टीम में शिमरॉन हेटमायर और अल्जारी जोसेफ की भी वापसी हुई है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG ODI Series 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे में रच सकते हैं इतिहास

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी. बारिश के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे मुकाबले पूरे नहीं हो सके थे. अब दोनों टीमें 12 जून से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आमने-सामने होंगी. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आइए टी-20 सीरीज से जुड़ी सभी अहम बातों पर नजर डालते हैं.

वेस्टइंडीज की टीम में हुए 3 बदलाव

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं. जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडन सील्स की जगह एकीम ऑगस्टे, ज्वेल एंड्रयू और शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है.

दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम की कमान कुसल मेंडिस संभालेंगे. हालांकि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. वह मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे.

12 जून से शुरू होगी टी-20 सीरीज

टी-20 विश्व कप 2026 के बाद यह वेस्टइंडीज की पहली टी-20 सीरीज होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 12 जून को सबीना पार्क में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा और तीसरा टी-20 मैच क्रमशः 14 और 15 जून को आयोजित होगा. तीनों मुकाबले सबीना पार्क में ही खेले जाएंगे.

सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी-20: 12 जून, सबीना पार्क

दूसरा टी-20: 14 जून, सबीना पार्क

तीसरा टी-20: 15 जून, सबीना पार्क

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs SL Head To Head)

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी रहा है. दोनों टीमें अब तक 18 टी-20 मुकाबलों में आमने-सामने आई हैं. इनमें श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 8 मुकाबलों में जीत मिली है.

वेस्टइंडीज की धरती पर भी श्रीलंका का प्रदर्शन संतुलित रहा है. यहां दोनों टीमों के बीच खेले गए 4 मुकाबलों में श्रीलंका ने 2 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं.

वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर.

श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसिथ क्रोसपुले, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा.

नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.