India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 1st ODI Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2026) का पहला मुकाबला शनिवार यानी 13 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की टीम को तीसरे दिन 300 रनों से हरा दिया था. अब दोनों टीमें वनडे सीरीज में एक दूसरे को कांटे की टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं, जबकि अफगानिस्तान की अगुवाई हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करते नजर आएंगे. धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेली जाने वाली यह सीरीज भारत के लिए 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, कप्तान शुभमन गिल के पास इस सीरीज में कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका भी होगा. आइए उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें गिल अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल कर सकते हैं.
वनडे क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर सकते हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करने वाले 21वें भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं. इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें सिर्फ 47 रनों की जरूरत है. शुभमन गिल ने अब तक 61 वनडे मुकाबलों में 55.71 की शानदार औसत से 2,953 रन बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 8 शतक, 17 अर्धशतक और एक दोहरा शतक निकला है. वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का सर्वोच्च स्कोर 208 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था.
सबसे तेज तीन हजार वनडे रन बनाने वाले भारतीय बन सकते हैं शुभमन गिल
शुभमन गिल के पास वनडे क्रिकेट में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का भी मौका है. शुभमन गिल ने अब तक केवल 61 पारियां खेली हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 72 पारियों में 3,000 रन पूरे किए थे. अगर शुभमन गिल इस सीरीज में 47 रन बना लेते हैं तो वह शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 3,000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने 57 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सात हजार रन पूरे कर सकते हैं शुभमन गिल
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में सात हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा. शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 138 इंटरनेशनल मैचों में 44.97 की औसत से 6,791 रन बनाए हैं. इस दौरान शुभमन गिल के नाम 20 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं. 7,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए शुभमन गिल को 209 रनों की जरूरत है. अगर शुभमन गिल पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हैं तो वह इस खास उपलब्धि को भी अपने नाम कर सकते हैं.
भारतीय कप्तान हाल के वर्षों में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोले और वह टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम करें.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY