WI vs BAN 2nd Test, Jamaica Stats and Record: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट, यहां जानें सबीना पार्क के आंकड़े; पिच रिपोर्ट, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ी के नाम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 201 रनों से हरा दिया.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @BCBtigers/X)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 2nd Test 2024, Jamaica Stats and Record: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच जमैका के किंग्सटन के सबीना पार्क में खेला जाएगा. पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 201 रनों से हरा दिया. इसके साथ मेजबानने ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज ने 1-0 से बढ़त हासिल की. अब सीरीज के दूसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को हराकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम की नजरें दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होगी. हालांकि मेहमान टीम के लिए यह इतना आसान नहीं होगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: NZ vs ENG: बेहतरीन कैच! ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से लपका शानदार कैच, बल्लेबाज भी हो गया हैरान, देखें वीडियो

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीम टेस्ट में कुल अब तक 21 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने 21 में से 15 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को सिर्फ 4 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा दो मैच ड्रा रहे है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 21 में से 8 मैच अपने घर पर जीत हैं और 7 मैच घर के बाहर जीते हैं. वहीं बांग्लादेश ने दो मैच अपने घर और दो मैच घर के बाहर जीते हैं..

पिच रिपोर्ट

सबीना पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. लेकिन शुरूआती दिनों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. हालांकि, खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा स्पिनरों को भी सतह से कुछ सहायता मिलेगी, जो खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें है. पहले पारी का औसत स्कोर 317 रन है. इसे इतना पता चलता है बल्लेबाज इस मैदान पर बड़ी पारी खेल सकतें हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और बोर्ड पर एक एक बड़ा स्कोर लगाने की कोशिश करेगी. हालांकि अच्छी बल्लेबाजी सतह होने के कारण चेस करना भी अच्छा फैसला रहेगा.

सबीना पार्क में टेस्ट मैच के आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबीना पार्क पर अब तक कुल 55 टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 में जीत हासिल की है, जबकि दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 22 मैचों में जीत हासिल की है.इसके अलावा 15 मैच ड्रा रहा है.

पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच: 18

पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच: 22

सबीना पार्क पर पहली पारी का औसत स्कोर: 317

सबीना पार्क पर दूसरी पारी का औसत स्कोर: 332

सबीना पार्क पर तीसरी पारी का औसत स्कोर: 235

सबीना पार्क पर चौथी पारी का औसत स्कोर: 149

सबीना पार्क पर सर्वोच्च टीम स्कोर इंग्लैंड ने बनाया है. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 258.2 ओवर में 849 रन बनाए थे. इसके अलावा इस मैदान पर सबसे कम स्कोर वेस्टइंडीज ने बनाया है. साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज 47 रनों पर सिमट गई थी.

सर्वोच्च टीम स्कोर बनाया गया: 849/6 (258.2 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

सबसे कम बनाया गया: 47/10 (25.3 ओवर) वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड

सबीना पार्क में सबसे ज्यादा रन और विकेट किसके नाम है?

सबीना पार्क पर वेस्टइंडीज के गारफील्ड सेंट ऑब्रन सोबर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. गारफील्ड सेंट ऑब्रन सोबर्स ने 11 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 104.15 की औसत से 1354 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं. इसके अलावा सबीना पार्कपर सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कोर्टनी एंड्रयू वाल्श के नाम है. कोर्टनी एंड्रयू वाल्श ने 11 मैचों में कुल 48 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, एलिक अथानाज़, कीसी कार्टी, जोशुआ डा सिल्वा (डब्ल्यू), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\