क्रिकेट

WI vs AUS 4th T20I 2025 Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे T20I में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 4-0 की अजेय बढ़त, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड (31), रोवमैन पॉवेल (28) और रोमारियो शेफर्ड (28) ने अहम योगदान दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (55*), जोश इंग्लिस (51) और ग्लेन मैक्सवेल (47) की शानदार पारियों की बदौलत 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया

WI vs AUS 4th T20I 2025 Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया ने चौथे T20I में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 4-0 की अजेय बढ़त, यहां देखें मैच का फुल स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज (T20) 2025 का चौथा टी20 मैच 27 जुलाई(रविवार) से सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे(Warner Park, Basseterre) में खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड (31), रोवमैन पॉवेल (28) और रोमारियो शेफर्ड (28) ने अहम योगदान दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन (55*), जोश इंग्लिस (51) और ग्लेन मैक्सवेल (47) की शानदार पारियों की बदौलत 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया दिया 206 रन का विशाल लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया मिला-जुला प्रदर्शन, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सामने वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड ने क्रमशः 28-28 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम ज़ैम्पा ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं आरोन हार्डी और ज़ेवियर बार्टलेट को 2-2 सफलताएं मिलीं.

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत संतुलित रही. जोश इंग्लिस ने 30 गेंदों पर 51 रन बनाए और ग्लेन मैक्सवेल ने महज 18 गेंदों में 47 रन ठोके, जिससे टीम को तेजी से स्कोर करने में मदद मिली. मैच के अंत में कैमरून ग्रीन ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली और टीम को 19.2 ओवर में जीत दिला दी. वेस्टइंडीज के लिए जेडायाह ब्लेड्स ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).