Who Is Saurabh Dubey? केकेआर में शामिल किए गए सौरभ दुबे कौन हैं, जानिए इस तेज गेंदबाज के बारे में सबकुछ

आईपीएल 2026 से पहले हुई नीलामी में सौरभ दुबे को कोई खरीदार नहीं मिला था. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. इससे पहले आईपीएल 2022 की नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ऐसे में उनका आईपीएल डेब्यू अब भी बाकी है.

सौरभ दुबे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 शेड्यूल अपडेट: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपनी टीम में सौरभ दुबे को शामिल किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में मौका मिला है, जो पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

सौरभ दुबे एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने अब तक 8 लिस्ट-ए मैच और 3 टी-20 मैच खेले हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 23.31 की औसत और 5.79 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट रहा है. हालांकि, टी-20 क्रिकेट में वह अभी तक कोई विकेट नहीं ले सके हैं.

आईपीएल 2026 से पहले हुई नीलामी में सौरभ दुबे को कोई खरीदार नहीं मिला था. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था. इससे पहले आईपीएल 2022 की नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ऐसे में उनका आईपीएल डेब्यू अब भी बाकी है.

सौरभ दुबे 2019 में बांग्लादेश में खेले गए एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 मैचों में 18.57 की औसत और 5.65 की इकॉनमी रेट से 7 विकेट लिए थे. एक मैच में उन्होंने 4 विकेट भी झटके थे और वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 6 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: पहले टी20 में वनडे सीरीज की जीत का फायदा उठाकर जिम्बाब्वे मारेगी बाजी या बांग्लादेश करेगा जोरदार वापसी? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Queens Sports Club Stadium Pitch Report: बुलावायो में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Zimbabwe vs Bangladesh, 1st T20I Match Bulawayo Weather Update: बुलावायो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Zimbabwe vs Bangladesh 1st T20I Match Preview: बुलावायो में आज खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स