Who Is Nandini Sharma? कौन हैं नंदिनी शर्मा? जिन्होंने T20 डेब्यू करते ही मचाया तहलका, 16 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा.

नंदिनी शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 1st T20I Match: भारत महिला क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 28 मई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेम्सफोर्ड (Chelmsford) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 38 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम हर हाल में सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) कर रही हैं, जबकि भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 38 रनों से हराया. इस मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाली नंदिनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा और 16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में चमकीं नंदिनी शर्मा

चेम्सफोर्ड के कंट्री ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. नंदिनी शर्मा के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

16 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

नंदिनी शर्मा टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाली टीम इंडिया की दूसरी तेज गेंदबाज बन गई हैं. उनसे पहले साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ ही टी20 डेब्यू करने वाली सोनिया दबीर ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे. अब नंदिनी ने इस उपलब्धि की बराबरी कर ली है. वहीं, ओवरऑल टी20 डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाली वह टीम इंडिया की सातवीं गेंदबाज बन गई हैं.

कौन हैं नंदिनी शर्मा?

20 सितंबर 2001 को जन्मी नंदिनी शर्मा घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती हैं और टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं. उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एक शानदार सीजन में 10 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे. इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू का मौका मिला.

टीम इंडिया ने खड़ा किया 189 रनों का लक्ष्य

मैच में इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान स्मृति मंधाना शून्य जबकि शेफाली वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद यास्तिका भाटिया और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 126 रनों की साझेदारी की. जेमिमा ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि यास्तिका ने 40 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा.

38 रनों से टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए, जबकि हीदर नाइट ने 21 और सोफी डंकली ने 16 रनों का योगदान दिया. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया. डेब्यू मैच खेल रहीं टीम इंडिया की तरफ से नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट झटके. नंदिनी शर्मा के अलावा क्रांति गौड़ ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को 1-1 सफलता मिली. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 38 रनों से जीतकर सीरीज में विजयी शुरुआत की.

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 30 मई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे से खेला जाएगा.

Share Now

Tags

Chelmsford T20 County Ground Danni Wyatt-Hodge Deepti Sharma ENG W vs IND W Live Score ENG W vs IND W Live Streaming England Women Cricket Team England Women vs India Women harmanpreet kaur ICC Women's T20 World Cup 2026 India Women Cricket Team India Women vs England Women Jemimah Rodrigues LIVE Streaming Nandini Sharma Nandini Sharma Debut Nat Sciver-Brunt Richa Ghosh Shafali Verma Smriti Mandhana Sonyliv Sophie Ecclestone T20 International women cricket women cricket live Women T20 World Cup 2026 Women T20I Series 2026 yastika bhatia इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला ऋचा घोष काउंटी ग्राउंड चेम्सफोर्ड टी20 जेमिमा रोड्रिग्स टी20 इंटरनेशनल डैनी वायट-हॉज दीप्ति शर्मा नंदिनी शर्मा नंदिनी शर्मा डेब्यू नैट साइवर-ब्रंट भारत बनाम इंग्लैंड महिला टीम भारत महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला क्रिकेट महिला क्रिकेट लाइव महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 महिला टी20 विश्व कप 2026 महिला टी20 सीरीज 2026 यास्तिका भाटिया लाइव स्ट्रीमिंग शेफाली वर्मा सोनीलिव सोफी एक्लेस्टोन स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर

संबंधित खबरें

PAK vs AUS, 1st ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा, बाबर आज़म और गाजी गोरी ने जड़ा शानदार अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Match Scorecard: काउंटी ग्राउंड में इंग्लैंड महिला ने भारत महिला के सामने रखा 169 रनों का लक्ष्य, श्रीचरणी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PAK vs AUS, 1st ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 200 रनों पर सिमटी, अराफात मिन्हास ने चटकाए 5 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड