Who Is Niki Prasad: कौन हैं भारतीय U19 महिला T20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान निकी प्रसाद; जो WPL डेब्यू मैच में MI के मुंह से छिनी जीत, जानें स्टार के बारे में सब कुछ

दिल्ली कैपिटल्स की युवा बल्लेबाज निक्की प्रसाद ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. 16 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट से जीत दर्ज की, इस जीत की नायिका निक्की प्रसाद रहीं. उन्होंने 33 गेंदों में 35 रनों की अहम पारी खेली

Niki Prasad (Photo credit: X @DelhiCapitals)

Niki Prasad Quick Facts: दिल्ली कैपिटल्स की युवा बल्लेबाज निक्की प्रसाद ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. 16 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट से जीत दर्ज की, इस जीत की नायिका निक्की प्रसाद रहीं. उन्होंने 33 गेंदों में 35 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे. उनकी इस सूझबूझ भरी पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी दिया गया. यह भी पढ़ें: चोट के कारण महिला प्रीमियर लीग के पूरे सीजन से बाहर हो सकती हैं श्रेयंका पाटिल, सोशल मीडिया पर दिए संकेत

निक्की प्रसाद का क्रिकेट सफर

19 वर्षीय निक्की प्रसाद का नाम भारतीय महिला क्रिकेट में तेजी से उभर रहा है. उन्होंने साल 2024 में भारत को पहली बार U19 विमेंस एशिया कप जिताने में कप्तानी की थी. इसके बाद, नए साल में उन्होंने दूसरी बार भारत को ICC U19 विमेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब पर कब्जा जमाया. इस दौरान गोंगड़ी त्रिशा और वैश्नवी शर्मा जैसी खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया.

निक्की प्रसाद से जुड़े कुछ खास तथ्य:

महज 19 साल की उम्र में निक्की प्रसाद ने यह साबित कर दिया कि वह दबाव में भी बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं. WPL के अपने डेब्यू मैच में उन्होंने मुश्किल हालात में टीम को जीत दिलाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. आने वाले समय में वह अपने ऑलराउंड खेल से भारत की सीनियर टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगी. उनके पास कप्तानी का भी अच्छा अनुभव है, जो भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\