क्रिकेट

ICC CWC 2019: आईसीसी ने ट्वीट कर पूछा, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी ने आपको किया इम्प्रेस? मिले ये मजेदार जवाब

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद आईसीसी (ICC) ने अपने ट्विटर के अधिकारिक साइट से भारतीय टीम का एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए पूछा है कि वर्ल्ड कप 2019 में भारत के किस खिलाड़ी ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

ICC CWC 2019: आईसीसी ने ट्वीट कर पूछा, टीम इंडिया के किस खिलाड़ी ने आपको किया इम्प्रेस? मिले ये मजेदार जवाब
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (Photo Credits: Facebook)

ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम मंगलवार यानि 9 जुलाई को मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफोर्ड मैदान (Old Trafford Cricket Ground) में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रनों से हारकर वर्ल्ड कप 2019 टूर्नामेंट से बाहर हो गई. टीम इंडिया के बाहर होने के बाद आईसीसी (ICC) ने अपने ट्विटर के अधिकारिक साइट से भारतीय टीम का एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए पूछा है कि वर्ल्ड कप 2019 में भारत के किस खिलाड़ी ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

बता दें कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन मुकाबले में अपने 9 मैचों में 7 जीत, 1 हार और 1 मैच रद्द होने की वजह से 15 अंको के साथ टॉप पर रहा था, लेकिन अपने सेमीफाइनल मुकाबले में कीवी टीम के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 18 रन से हारकर बाहर हो गई.

भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने इतिहास रचा. जी हां टीम के लिए इस वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज एवं टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 मैचों में कुल 5 शतक और 1 अर्धशतक के बदौलत कुल 648 रन बनाए. इस दौरान शर्मा ने एक वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया.

यह भी पढ़ें- ENG vs AUS, CWC 2019 2nd Semi Final: मिशेल स्टार्क ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा वर्षो पुराना रिकॉर्ड, बने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी इस वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से लोगों को खासा प्रभावित किया. कोहली ने इस दौरान 442 रन बनाए और इस टूर्नामेंट में कप्तान रहते हुए 5 लगातार अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भी बनाया. कोहली के अलावा टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार हैट्रिक ली. शमी अपने इस हैट्रिक के बाद वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. शमी से पहले यह रिकार्ड 1987 में चेतन शर्मा ने हासिल किया था.

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 बार टीम को पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. इसके अलावा टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट में पूरे 9 ओवर मेडन डाले. इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए जो सबसे खास रहा वह था राउंड रॉबिन मैचों में टीम का शानदार प्रदर्शन. टीम इंडिया राउंड रॉबिन मुकाबले में 15 अंक लेकर टॉप पर रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).