IPL 2026 Trade Window: कब शुरू होगा आईपीएल ट्रेड विंडो का आगाज, क्या हैं नियम, किन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है ट्रेड का सस्पेंस, जानिए हर जरूरी अपडेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के समाप्त होते ही क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब आईपीएल 2026 की तैयारियों पर टिकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद भले ही मैदान पर बल्ले और गेंद का संग्राम थम गया हो, लेकिन टीमों की रणनीति और बदलाव की बिसात ट्रेड विंडो में बिछ चुकी है.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo credits: X/@IPL)

IPL 2026 Trade Window: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के समाप्त होते ही क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब आईपीएल 2026 की तैयारियों पर टिकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत के बाद भले ही मैदान पर बल्ले और गेंद का संग्राम थम गया हो, लेकिन टीमों की रणनीति और बदलाव की बिसात ट्रेड विंडो में बिछ चुकी है. आईपीएल ट्रेड विंडो अब एक्टिव हो चुकी है और यह फ्रेंचाइज़ियों के लिए खिलाड़ियों को खरीदने, बेचने और बदलने का बड़ा मौका है. RCB विक्ट्री परेड में हुए भगदड़ जैसे त्रासदी से बचाव के लिए BCCI ने पेश की जबरदस्त 10-बिंदु सुरक्षा गाइडलाइन: रिपोर्ट्स

क्या है आईपीएल ट्रेड विंडो?

आईपीएल ट्रेड विंडो का आरंभ 2009 में हुआ था और इसका उद्देश्य टीमों को अपने स्क्वॉड को बेहतर बनाने का एक और अवसर देना है. इसमें फ्रेंचाइज़ी खिलाड़ी को दूसरे टीम से खरीद सकती हैं या एक खिलाड़ी के बदले दूसरा खिलाड़ी प्राप्त कर सकती हैं. यह ट्रेड दो तरीकों से एक प्लेयर-फॉर-प्लेयर डील और दूसरा ऑल-कैश डील हो सकता है.

IPL 2026 ट्रेड विंडो की तारीखें

आईपीएल ट्रेड विंडो, आमतौर पर सीज़न खत्म होने के सात दिन बाद शुरू होती है और नीलामी से सात दिन पहले तक चलती है. IPL 2026 की ट्रेड विंडो 10 जून 2025 को सुबह 9 बजे शुरू हुई है और यह नीलामी से सात दिन पहले तक चालू रहेगी. नीलामी के बाद यह फिर से खुलेगी और नई सीज़न के 30 दिन पहले बंद कर दी जाएगी.

ट्रेड विंडो के नियम

IPL 2026 ट्रेड विंडो से जुड़े प्रमुख कयास

आईपीएल 2026 की ट्रेड विंडो न केवल टीमों की ताकत और रणनीति को नया आकार देगी, बल्कि यह खिलाड़ियों के करियर में भी अहम मोड़ साबित हो सकती है. ऐसे में फैंस को आने वाले दिनों में कई बड़े और चौंकाने वाले ट्रेड्स देखने को मिल सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड