Rohit Sharma on Virat Kohli: विराट कोहली के फॉर्म पर उठा सवाल, तो बचाव में आए रोहित शर्मा, कह दिया कुछ ऐसा की जीत ले गए करोड़ो फैंस का दिल, देखें वीडियो
रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

ICC T20 World Cup 2024 Final: इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है.भारत ने इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 68 रनों से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जगह पक्की की. रोहित शर्मा से सवाल पूछा गया कि विराट कोहली का फॉर्म चिंताजनक है तो उन्होंने जबाब में कहा कि वे अच्छा खेल रहे है, उनका इंटेंट भी अच्छा है, भारतीय कप्तान ने मुस्कुराते हुए कहा कि वे अपना सारा रन फाइनल के लिए बचा कर रख रहे है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

वीडियो देखें: