WF W vs MO W, 12th Match The Hundred 2025 Live Streaming In India: वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस सीजन में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम ने अबतक कुल तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. चार अंकों के साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, वेल्श फायर महिला की टीम दो मुकाबले खेली हैं. इस दौरान वेल्श फायर महिला की टीम को दोनों मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा हैं.

वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Welsh Fire Women vs Manchester Originals Women, The Hundred Womens Competition 2025 12th Match Live Streaming: द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में वेल्श फायर महिला का यह तीसरा मुकाबला हैं. जबकि, मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला का चौथा मुकाबला होगा. इस टूर्नामेंट में वेल्श फायर महिला की अगुवाई टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) कर रहीं हैं. जबकि, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला की कमान बेथ मूनी (Beth Mooney) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? साउथेम्प्टन में साउदर्न ब्रेव बनाम नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इस सीजन में मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम ने अबतक कुल तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम को महज एक मैच में जीत मिली हैं. जबकि, दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं. चार अंकों के साथ मैनचेस्टर ओरिजिनल महिला की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर हैं. दूसरी तरफ, वेल्श फायर महिला की टीम दो मुकाबले खेली हैं. इस दौरान वेल्श फायर महिला की टीम को दोनों मुकाबलों में हार  का मुंह देखना पड़ा हैं. इस सीजन में वेल्श फायर महिला की टीम को पहली जीत की तलाश हैं. फ़िलहाल वेल्श फायर महिला की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं.

पिछले सीज़न में एक बार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मुलाकात की थी, जिसमें वेल्श फायर उस मुकाबले में विजयी हुआ था और आत्मविश्वास से भरे हरफनमौला प्रदर्शन के साथ अपने अधिकार पर मोहर लगाई थी. मैनचेस्टर ओरिजिनल इस बार पासा पलटने और अपने अभियान को पटरी पर रखने के लिए प्रतिबद्ध होंगे, जबकि वेल्श फायर अपने विरोधियों के खिलाफ जीत हासिल करने और अंक तालिका पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए उत्सुक होंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (WF W vs MO W Head-to-Head)

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता में वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेल्श फायर महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेल्श फायर महिला की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला की टीम को महज एक मैच में ही जीत मिली हैं. आज के मुकाबले में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला की टीम अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 12वां मुकाबला वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला के बीच कब और कहां खेला जाएगा?

द हंड्रेड विमेंस प्रतियोगिता 2025 का 12वां मुकाबला आज यानी 13 अगस्त को वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला के बीच कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले होगा.

भारत में द हंड्रेड 2025 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

द हंड्रेड 2025 (The Hundred 2025) टूर्नामेंट के पुरुष और महिला दोनों मुकाबलों का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इस रोमांचक 100-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने टीवी पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री में देख सकते हैं.

द हंड्रेड 2025 का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ‘द हंड्रेड’ के मैच देखना चाहते हैं, तो SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा, FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए दर्शकों को इन प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन करना होगा और संभवतः सब्सक्रिप्शन भी लेना पड़े.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला: बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस, अमेलिया केर, डींड्रा डॉटिन, सेरेन स्माले, ईव जोन्स, एलिस मोनाघन, सोफी एक्लेस्टोन, फाई मॉरिस, डेनिएल ग्रेगरी, माहिका गौर.

वेल्श फायर महिला: सोफिया डंकले, हेले मैथ्यूज, टैमी ब्यूमोंट (कप्तान), जॉर्जिया एल्विस, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), एमिली विंडसर, केटी जॉर्ज, फ्रेया डेविस, शबनिम इस्माइल, केटी लेविक.

नोट: वेल्श फायर महिला बनाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स महिला के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड