West Indies Women vs New Zealand Women, 2nd Semi Final 1st Inning Scorecard: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 128 रनों पर रोका, डिआंड्रा डॉटिन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें WI W बनाम NZ W मैच के पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूज़ीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज की कमान हेले मैथ्यूज के हाथों में हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की अगुवाई सोफी डिवाइन कर रहीं हैं.

वेस्टइंडीज महिला (Photo Credits: Twitter)

New Zealand Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, 2nd Semi-Final Match Scorecard: न्यूज़ीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (2024 ICC Womens T20 World Cup) का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 18 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) के हाथों में हैं. वहीं, न्यूजीलैंड (New Zealand) की अगुवाई सोफी डिवाइन (Sophie Devine) कर रहीं हैं. West Indies Women vs New Zealand Women, 2nd Semi Final Live Toss Update: न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने वाली दोनों टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, और इस मैच में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन ऑलराउंडर भी दिखाए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के पास विश्व स्तरीय गेंदबाजों और शानदार फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों से भरी संतुलित टीम है.

यहां देखें WI W बनाम NZ W मैच के पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस बीच टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजी 48 रन बोर्ड पर लगा दिए.

न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 128 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान जॉर्जिया प्लिमर ने 31 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाई. जॉर्जिया प्लिमर के अलावा सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने 26 रन बनाए.

वेस्टइंडीज की टीम को करिश्मा रामहरैक ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से डिआंड्रा डॉटिन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. डिआंड्रा डॉटिन के अलावा अफ़ी फ्लेचर ने दो विकेट लिए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 129 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाना चाहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

NZ vs WI 5th ODI: न्यूज़ीलैंड बनाम वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट टीम का लाइव स्कोरकार्ड कहाँ देखें?

West Indies Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 173 रनों का टारगेट, फोबे लिचफील्ड ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

West Indies Women vs New Zealand Women, T20 World Cup 2026 4th Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें