West Indies Women vs Bangladesh Women, 1st ODI Match Pitch Report And Weather Update: सेंट विंसेंट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या बांग्लादेश के गेंदबाज दिखाएंगे अपना जलवा, मैच से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक महज एक ही वनडे मुकाबला खेला गया हैं. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को जीत नसीब नहीं हुई है.
Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women Cricket Team 1st ODI Match 2025: बाग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 19 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला आईसीसी चैम्पियनशिप मैच के तहत सातवें स्थान पर काबिज वेस्टइंडीज और आठवें स्थान पर मौजूद बांग्लादेश के बीच होगा. दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार वनडे में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी. West Indies Women vs Bangladesh Women, 1st ODI 2025 Match Key Players To Watch Out: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
हालांकि, बांग्लादेश इस मुकाबले में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि 2024 में उनका प्रदर्शन वेस्टइंडीज की तुलना में बेहतर रहा है. कैरिबियाई टीम ने इस साल नौ वनडे खेले हैं, जिनमें से सिर्फ तीन में ही उन्हें जीत मिली है, जबकि छह मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इनमें हाल ही में भारत महिला टीम के खिलाफ सीरीज में मिली करारी हार भी शामिल है. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने छह वनडे खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है, जिससे उनका जीत प्रतिशत 50% है, जो मेजबान टीम के 33.33% से कहीं बेहतर है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (WI W vs BAN W Head to Head Records)
वेस्टइंडीज महिला और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीमों के बीच अब तक महज एक ही वनडे मुकाबला खेला गया हैं. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत दर्ज की हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को जीत नसीब नहीं हुई है.
पिच रिपोर्ट (WI vs BAN Pitch Report):
वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज सेंट किट्स में खेल जाएगा. वार्नर पार्क, बैसेटेरे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है. इस मैच में रन ज्यादा बनने की उम्मीद है. पिच तेज होगी और यह गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदा हो सकता है. इस पिच पर आखिरी 11 में से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं.
मौसम का हाल (Weather Report)
पहले वनडे मुकाबले के दिन हल्की बारिश की उम्मीद है, और तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहेगा. इस दौरान मौसम गर्म रहेगा, लेकिन मैच के दौरान बारिश की रुकावट कम होने की संभावना है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, आलिया अल्लेने, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, अफ़ी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक.
बांग्लादेश महिला टीम: शोभना मोस्तरी, मुर्शिदा खातून, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, जन्नतुल फर्दस, जहांआरा आलम, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

