West Indies National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उटलफेर कर सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच मुंबई में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है और उसमें अप्रत्याशित रूप से स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी है. यह मुकाबला ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था. ऐसे में स्कॉटलैंड के पास एक मनावैज्ञानिक बढ़त रहेगी और वह फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी तरह वेस्टइंडीज टीम पुरानी हार का बदला लेने का प्रयास करेगी.
स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल मध्य क्रम में टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे. तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 54 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 182 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शिम्रोन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 64 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शिम्रोन हेटमायर ने महज 36 गेंदों पर दो चौके और छह छक्के लगाए. शिम्रोन हेटमायर के अलावा ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, स्कॉटलैंड की टीम को माइकल लीस्क ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैड करी ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. ब्रैड करी के अलावा माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन और सफयान शरीफ ने एक-एक विकेट चटकाए. स्कॉटलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 183 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 182/5, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 35 रन, शाई होप 19 रन, शिम्रोन हेटमायर 64 रन, रोवमैन पॉवेल 24 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 26 रन, रोमारियो शेफर्ड नाबाद 6 रन और मैथ्यू फोर्डे नाबाद 1 रन.)
स्कॉटलैंड की गेंदबाजी: (माइकल लीस्क 1 विकेट, ओलिवर डेविडसन 1 विकेट, ब्रैड करी 2 विकेट और सफयान शरीफ 1 विकेट).
नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY