West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे.

वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज यानी 7 फरवरी से हो गया हैं. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में खेला जा रहा हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे. इस मैच में स्कॉटलैंड की टीम एक बार की टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर बड़ा उटलफेर कर सकती है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहें हैं. जबकि, स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच अब तक केवल एक ही मुकाबला खेला गया है और उसमें अप्रत्याशित रूप से स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी है. यह मुकाबला ICC टूर्नामेंट में तटस्थ स्थान पर खेला गया था. ऐसे में स्कॉटलैंड के पास एक मनावैज्ञानिक बढ़त रहेगी और वह फिर से जीत दर्ज करना चाहेगी. इसी तरह वेस्टइंडीज टीम पुरानी हार का बदला लेने का प्रयास करेगी.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard)

स्कॉटलैंड को जॉर्ज मंसी और मैथ्यू एच क्रॉस की अपनी सलामी जोड़ी से शानदार शुरुआत की उम्मीद रहेगी. इसी तरह माइकल ए जोंस, कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन पर मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी की बागडोर ब्रैडली व्हील और क्रिस ग्रीव्स के हाथों में होगी. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान और सलामी बल्लेबाज शाई होप अपने सलामी साझेदार ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत देना चाहेंगे. शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल मध्य क्रम में टीम को मजबूती देने का प्रयास करेंगे. तेज गेंदबाजी की अगुवाई शमार जोसेफ करेंगे.

नोट: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): मुंबई इंडियंस से हराकर चौथे पायदान पर पहुंची पंजाब किंग्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट