West Indies vs Pakistan, 3rd T20I Match 2025 Florida Pitch Report: फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सीरीज करेंगे अपने नाम या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

तीसरे मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अपनी पावर-हिटिंग और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाने वाले पॉवेल की चोट ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण समय पर आई है जब टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लय हासिल करने की कोशिश कर रही है.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 3rd T20I Match Florida Pitch Report: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 4 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Pakistan, 3rd T20I Match Winner Prediction: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दूसरे टी20 मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 133 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

तीसरे मैच से पहले वेस्टइंडीज की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अपनी पावर-हिटिंग और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाने वाले पॉवेल की चोट ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण समय पर आई है जब टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लय हासिल करने की कोशिश कर रही है. टी-20 सीरीज के बाद, दोनों टीमें 8 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के तारूबा का दौरा करेंगी.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI T20 Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

फ्लोरिडा पिच रिपोर्ट (Florida Pitch Report)

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 4 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला जाएगा. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की पिच पर शुरुआत बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता रहता है तो पिच धीमे होती रहती है. ऐसे में बल्लेबाजों को बाद में रन बनाने में मुश्किलें होती है. पिच के धीमे होने की वजह से स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. फ्लोरिडा में पहली पारी का एवरेज स्कोर 164 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर महज 123 रन है. ऐसे में दोनों कप्तानों में से जो भी टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करने को देख सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती.

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\