West Indies vs Pakistan, 2nd T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी पाकिस्तान, फ्लोरिडा में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st 2nd T20I Match 2025 Key Players To Watch: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 3 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने को 14 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch West Indies vs Pakistan, 2nd T20I Match 2025 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पहले टी20 मुकाबले का हाल

इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 179 रन बनाने थे. बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 164 रन ही बना सकीं.

अब शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी, जो उनके घरेलू मैदान और अमेरिका में आयोजित होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट फिलहाल कठिन दौर से गुजर रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाज़ी तो ठीक-ठाक चल रही है, लेकिन बल्लेबाज़ी ने बुरी तरह निराश किया है. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी ने कुछ हद तक प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में धार की कमी साफ दिख रही है. इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ में 5-0 से हार का सामना करना पड़ा. अब वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर हालात बदलना चाहेगी.

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश दौरे पर मिली सीरीज़ हार से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है. कोच माइक हेसन के मार्गदर्शन में पाकिस्तान ने युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई शुरुआत की है. हालांकि पहले दो टी20 मुकाबलों में खराब बल्लेबाज़ी ने उन्हें नुकसान पहुंचाया और सीरीज़ उनके हाथ से निकल गई. कप्तान सलमान आगा की अगुवाई में टीम अब वेस्टइंडीज दौरे पर बेहतर बल्लेबाज़ी प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है. चूंकि यह सीरीज़ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों का हिस्सा है, लिहाज़ा यह पाकिस्तान के लिए काफी अहम है.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI T20 Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

शाई होप: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने पिछले 7 मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान शाई होप की औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 91.01 रही है. शाई होप की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होती है.

रोवमैन पॉवेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. रोवमैन पॉवेल ने पिछले 10 मैचों में 48.71 की औसत और 93.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए हैं.

अल्ज़ारी जोसेफ: गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ ने अपनी सटीकता से सभी को प्रभावित किया है. अल्ज़ारी जोसेफ ने पिछले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं, और अल्ज़ारी जोसेफ की इकॉनमी मात्र 4.04 रही है.

साइम अय्यूब: पाकिस्तान के घातक बल्लेबाज साइम अय्यूब ने पिछले 10 मैचों में 208 रन बनाए हैं. इस दौरान साइम अय्यूब की स्ट्राइक रेट 112 की रही है. साइम अय्यूब अपनी घातक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते है.

सलमान आगा: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. सलमान आगा ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. सलमान आगा की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के मिडिल आर्डर को मजबूती देती है.

अबरार अहमद: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. अबरार अहमद दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की कमर तोड़ सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती.

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.