West Indies vs Pakistan, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch Out: पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को कांटे की टक्कर देने उतरेगी पाकिस्तान, फ्लोरिडा में इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं.

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Key Players To Watch: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 1 अगस्त को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill) में भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से 1-2 की निराशाजनक हार के बाद इस सीरीज़ में उतरेगा. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम एक बार फिर एक्शन में लौटने को तैयार है. हाल ही में समाप्त हुई दो-फॉर्मेट सीरीज़ (टेस्ट और टी20आई) में वेस्टइंडीज को 8-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम को 3-0 से टेस्ट सीरीज़ और 5-0 से टी20 सीरीज़ में वाइटवॉश झेलना पड़ा. इस सीरीज में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: How To Watch West Indies vs Pakistan, 1st T20I Match 2025 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

अब शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी, जो उनके घरेलू मैदान और अमेरिका में आयोजित होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट फिलहाल कठिन दौर से गुजर रहा है. टेस्ट क्रिकेट में उनकी गेंदबाज़ी तो ठीक-ठाक चल रही है, लेकिन बल्लेबाज़ी ने बुरी तरह निराश किया है. टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज़ी ने कुछ हद तक प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में धार की कमी साफ दिख रही है.

दोनों टीमें दबाव में हैं और उन्हें वापसी की ज़रूरत है, ऐसे में यह सीरीज़ बेहद रोमांचक क्रिकेट की उम्मीद जगाती है. पाकिस्तान बांग्लादेश में ऐतिहासिक हार के बाद लय हासिल करना चाहेगा, जबकि वेस्टइंडीज निराशाजनक क्लीन स्वीप से उबरकर वापसी करना चाहेगा. दोनों टीमें खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने के लिए एक आक्रामक और कड़ी टक्कर की उम्मीद कर सकती हैं.

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (PAK vs WI T20 Head To Head)

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की टीम को महज तीन मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, तीन मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला हैं. इस सीरीज में वेस्टइंडीज अपने आकंड़ों को सुधारने की भरपूर कोशिश करेगी.

इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

रोवमैन पॉवेल: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने हाल के मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है. रोवमैन पॉवेल ने पिछले 10 मैचों में 48.71 की औसत और 93.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 341 रन बनाए हैं.

शाई होप: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप ने पिछले 7 मैचों में 243 रन बनाए हैं. इस दौरान शाई होप की औसत 48.6 और स्ट्राइक रेट 91.01 रही है. शाई होप की आक्रामक बल्लेबाजी किसी भी स्थिति में टीम के लिए उपयोगी साबित होती है.

अल्ज़ारी जोसेफ: गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ ने अपनी सटीकता से सभी को प्रभावित किया है. अल्ज़ारी जोसेफ ने पिछले 4 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं, और अल्ज़ारी जोसेफ की इकॉनमी मात्र 4.04 रही है.

सलमान आगा: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. सलमान आगा ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. सलमान आगा की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के मिडिल आर्डर को मजबूती देती है.

अबरार अहमद: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. अबरार अहमद पहले टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की कमर तोड़ सकते हैं.

साइम अय्यूब: पाकिस्तान के घातक बल्लेबाज साइम अय्यूब ने पिछले 10 मैचों में 208 रन बनाए हैं. इस दौरान साइम अय्यूब की स्ट्राइक रेट 112 की रही है. साइम अय्यूब अपनी घातक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती.

पाकिस्तान: सईम अयूब, फखर जमान, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद, हारिस रऊफ.

नोट: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground Pitch Report Florida florida Stadium florida Stadium Pitch Report Florida WEATHER Lahore Weather Update Lauderhill Lauderhill Pitch Report pak vs wi PAK vs WI Head To Head PAK vs WI Live Match Scorecard PAK vs WI Live Score pak vs wi live streaming PAK vs WI Live Toss Update PAK vs WI Match Winner Prediction PAK vs WI Pitch Report PAK बनाम WI PAK बनाम WI पिच रिपोर्ट PAK बनाम WI मैच विजेता भविष्यवाणी PAK बनाम WI लाइव टॉस अपडेट PAK बनाम WI लाइव मैच स्कोरकार्ड PAK बनाम WI लाइव स्कोर PAK बनाम WI लाइव स्ट्रीमिंग PAK बनाम WI हेड टू हेड Pakistan Pakistan national cricket team Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Players Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Scorecard Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Stats Pakistan National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team T20 Stats Pakistan vs West Indies Pakistan vs West Indies 1st T20I Match Pakistan vs West Indies Live Match Scorecard Pakistan vs West Indies Live Score pakistan vs west indies live streaming in india pakistan vs West Indies live streaming in Pakistan Pakistan vs West Indies Pitch Report Salman Agha Shai Hope West Indies West Indies National Cricket Team West Indies vs Pakistan West Indies vs Pakistan Live Score West Indies vs Pakistan Live Toss Update West Indies vs Pakistan Match Prediction West Indies vs Pakistan Pitch Report West Indies vs Pakistan Scorecard Where To Watch Pakistan vs West Indies कहां देखें पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पाकिस्तान पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लॉडरहिल लॉडरहिल पिच रिपोर्ट वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान सलमान आगा सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\