West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की टीम को अकील होसेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा शमर जोसेफ, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे.

वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 25th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने इस टूर्नामेंट लगातार तीसरी जीत दर्ज करके सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. जबकि, नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या आज फिर नहीं होगा हैंडशेक? जानिए क्या कहता है ICC का नियम और क्यों बरकरार है सस्पेंस

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर टीम के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी और गुलसन झा ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 73 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए. नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा सोमपाल कामी ने नाबाद 26 रन बनाए.

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम को अकील होसेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर के अलावा शमर जोसेफ, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड और रोस्टन चेज़ ने एक-एक विकेट चटकाए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 134 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बोर्ड पर दिए. वेस्टइंडीज की टीम ने महज 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा नाबाद 61 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान शाई होप ने महज 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. शाई होप के अलावा शिम्रोन हेटमायर ने नाबाद 46 रन बटोरे.

वहीं, नेपाल की टीम को नंदन यादव ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. नेपाल की ओर से नंदन यादव ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. नंदन यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नेपाल की बल्लेबाजी: 133/8, 20 ओवर (कुशल भुर्टेल 1 रन, आसिफ शेख 11 रन, रोहित पौडेल 5 रन, दीपेंद्र सिंह ऐरी 58 रन, आरिफ शेख 2 रन, लोकेश बम 13 रन, गुलसन 11 झा रन, सोमपाल कामी नाबाद 26 रन और करण केसी नाबाद 1 रन.)

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी: (शमर जोसेफ 1 विकेट, अकील होसेन 1 विकेट, जेसन होल्डर 4 विकेट, मैथ्यू फोर्ड 1 विकेट और रोस्टन चेज़ 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

की बल्लेबाजी: 134/1, 15.2 ओवर (ब्रैंडन किंग 22 रन, शाई होप नाबाद रन और शिम्रोन हेटमायर नाबाद रन.)

नेपाल की गेंदबाजी: (नंदन यादव 1 विकेट).

नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आघा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Toss Winner Prediction: कोलंबो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\