West Indies vs Bangladesh, 3rd ODI Match Preview: तीसरे वनडे में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और शिम्रोन हेटमायर भी बड़े शॉट्स के लिए मशहूर हैं. गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी तेज गेंदबाजी में सफलता दिला सकते हैं, वहीं रोस्टन चेज स्पिन विभाग में अच्छे विकल्प हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo: @windiescricket/@BCBtigers)

West Indies National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match Preview: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला कल यानी 12 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की नजरें वार्नर पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सीरीज क्लीन स्वीप पर टिकी हैं. वेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता था. WI vs BAN 2nd ODI 2024 Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में ये दिग्गज छोड़ेंगे छाप, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

यह मैच खासतौर पर बांगलादेश के लिए काफी अहम है, जो अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के पास घरेलू मैदान का फायदा है. वेस्टइंडीज इस सीरीज में बांगलादेश को हराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 2-1 से जीत हासिल की. अब वेस्टइंडीज की निगाहें बांगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पर हैं. कप्तान शाई होप के नेतृत्व में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांगलादेश को कड़ी चुनौती देने को तैयार है.

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड और शिम्रोन हेटमायर भी बड़े शॉट्स के लिए मशहूर हैं. गेंदबाजी में अल्ज़ारी जोसेफ और गुडाकेश मोटी तेज गेंदबाजी में सफलता दिला सकते हैं, वहीं रोस्टन चेज स्पिन विभाग में अच्छे विकल्प हैं.

हाल ही में बांगलादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2-1 से सीरीज हार कर आ रहीं हैं. अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ बांगलादेश अपनी मजबूत वापसी करने के लिए तैयार हैं. कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने पिछली कुछ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम जैसे गेंदबाजों के पास अनुभव है. बल्लेबाजी में महमुदुल्लाह और तौहिद ह्रिदॉय से काफी उम्मीदें होंगी. इसके अलावा, जाकर अली विकेटकीपर के रूप में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

पिच रिपोर्ट (WI vs BAN Pitch Report)

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला कल सेंट किट्स में खेल जाएगा. वार्नर पार्क की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हो सकती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है. साल 2018 में वेस्ट इंडीज और बांगलादेश के बीच अंतिम वनडे में कुल 584 रन बने थे, लेकिन इस मैच में रन ज्यादा बनने की उम्मीद है. पिच तेज होगी और यह गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना ज्यादा फायदा हो सकता है. इस पिच पर आखिरी 11 में से 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs BAN Head To Head Records): वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 46 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. वेस्टइंडीज ने 23 और बांग्लादेश ने 21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस मुकाबले में काटें की टक्कर होने की संभावना है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश दूसरे वनडे 2024 मैच के लिए मुख्य खिलाड़ी (WI vs BAN Key Players To Watch Out): शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, मेंहदी हसन मिराज, सोउम्या सरकार, तनजीद हसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(WI vs BAN Mini Battle): बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज मेंहदी हसन मिराज और वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज शेरफेन रदरफोर्ड के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं रोमारियो शेफर्ड और शोरिफुल इस्लाम के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे 2024 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 12 दिसंबर को सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण किसी टीवी चैनल पर जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. क्रिकेट प्रेमी यहां से मैच का आनंद ले सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेकर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, मेहदी हसन मेराज़ (कप्तान), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, रिशद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\