West Indies vs Bangladesh 3rd ODI Match 2024 Live Streaming In India: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 46 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. वेस्टइंडीज ने 23 और बांग्लादेश ने 21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस मुकाबले में काटें की टक्कर होने की संभावना है.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (Photo: @BCBtigers)

West Indies National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 3rd ODI Match 2024 Live Streaming: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 12 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट किट्स (St Kitts) के वार्नर पार्क, बैसेटेरे (Warner Park, Basseterre) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की नजरें वार्नर पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में सीरीज क्लीन स्वीप पर टिकी हैं. वेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता था. West Indies vs Bangladesh, 3rd ODI Match Preview: तीसरे वनडे में बांग्लादेश को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

यह मैच खासतौर पर बांगलादेश के लिए काफी अहम है, जो अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम के पास घरेलू मैदान का फायदा है. वेस्टइंडीज इस सीरीज में बांगलादेश को हराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. अब वेस्टइंडीज की निगाहें बांगलादेश के खिलाफ वनडे सीरीज पर हैं. कप्तान शाई होप के नेतृत्व में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बांगलादेश को कड़ी चुनौती देने को तैयार है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (WI vs BAN Head To Head Records)

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच अब तक कुल 46 वनडे मुकाबला खेला गया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. वेस्टइंडीज ने 23 और बांग्लादेश ने 21 वनडे मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला हैं. इस मुकाबले में काटें की टक्कर होने की संभावना है.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे 2024 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 12 दिसंबर को सेंट किट्स के वार्नर पार्क, बैसेटेरे में भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रसारण किसी टीवी चैनल पर जानकारी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, फैंस फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. क्रिकेट प्रेमी यहां से मैच का आनंद ले सकते हैं.

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश तीसरे वनडे मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: जेकर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, मेहदी हसन मेराज़ (कप्तान), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, रिशद हुसैन, तन्ज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\