क्रिकेट

West Indies vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 269 रन; वेस्टइंडीज से 181 रन पीछे; देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 98 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए हैं. मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने अभी भी 181 रन से पीछे है.

West Indies vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: तीसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 9 विकेट पर 269 रन; वेस्टइंडीज से 181 रन पीछे; देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड
WI vs BAN (Photo: @windiescricket)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 98 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 269 रन बनाए हैं. मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने अभी भी 181 रन से पीछे है. बांग्लादेश की ओर से फिलहाल तस्कीन अहमद 21 गेंदों में 11 रन और शोरफुल इस्लाम 8 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से अब तक सबसे ज्यादा जकर अली ने 89 गेंदों में 53 रन बनाए. मोमिनुल हक 116 गेंदों में 50 रन, लिटन दास 71 गेंदों में 40 रन, कप्तान मेहदी हसन मिराज ने 67 गेंदों में 23 रन, शहादत हुसैन दीपू 71 गेंदों में 18 रन, जाकिर हसन 34 गेंदों में 15 रन और महमूदुल हसन जॉय 33 गेंदों में 5 रन बनाए. यह भी पढें: Australia vs India 1st Test 2024 Day 4 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 12 रन, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

वहीं वेस्टइंडीज की ओर से अल्ज़ारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 25 ओवर में 69 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि केमर रोच और शमर जोसेफ को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल वेस्टइंडीज ने मैच पर पकड़ बना ली है.चौथे दिन का खेल बांग्लादेश के लिए अहम होगा.

मैच की बात करें तो इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले दिन का खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 84 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 450 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा जस्टिन ग्रीव्स 206 गेंदों में 115 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 38 गेंदों में 4 रन, मिकाइल लुइस 218 गेंदों में 97 रन, कावेम हॉज 63 गेंदों में 25 रन, एलिक अथानाज़े 130 गेंदों में 90 रन बनाए. जबकि कीसी कार्टी बिना खाता खोले आउट हो गए.

वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद 27 ओवर में 87 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा तस्कीन अहमद को 2 विकेट, तैजुल इस्लाम को एक विकेट और कप्तान मेहदी हसन मिराजको 2 विकेट मिला। अब सभी की नजरें तीसरे दिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी पर होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).