क्रिकेट

West Indies vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन, वेस्टइंडीज से 410 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 20 ओवर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं.

West Indies vs Bangladesh 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, बांग्लादेश का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन, वेस्टइंडीज से 410 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड
Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट 22 नवंबर से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 20 ओवर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए हैं. बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक 23 गेंदों में 7 रन और शहादत हुसैन दीपू 31 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद हैं. मेहमान टीम अभी मेजबान टीम से 410 रन पीछे है. इसके अलावा महमूदुल हसन जॉय 5 रन और जाकिर हसन 15 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स और अल्ज़ारी जोसेफ को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल तीसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए अहम होगा.वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश को जल्दी ऑलआउट करना चाहेगी. यह भी पढें: Australia vs India 1st Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया का स्कोर बिना कोई विकेट के 172 रन, ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 218 रनों की बढ़त, देखें स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले दिन का खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 84 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने 9 विकेट के नुकसान पर 450 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा जस्टिन ग्रीव्स 206 गेंदों में 115 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 38 गेंदों में 4 रन, मिकाइल लुइस 218 गेंदों में 97 रन, कावेम हॉज 63 गेंदों में 25 रन, एलिक अथानाज़े 130 गेंदों में 90 रन बनाए. जबकि कीसी कार्टी बिना खाता खोले आउट हो गए.

वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद 27 ओवर में 87 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा तस्कीन अहमद को 2 विकेट, तैजुल इस्लाम को एक विकेट और कप्तान मेहदी हसन मिराजको 2 विकेट मिला। अब सभी की नजरें तीसरे दिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी पर होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 08:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).