West Indies vs Bangladesh 1st T20I 2024 Scorecard: बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को दिया 148 रनों का टारगेट, अकील होसेन ने की शानदार गेंदबाजी

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent) के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला जा रहा है.

Soumya Sarkar (Photo:@ESPNcricinfo)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st T20 2024 Scorecard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent) के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाई. बांग्लादेश की ओर से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए. जबकि शमीम हुसैन ने आखिरी के ओवर में 13 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए. यह भी पढें: Australia vs India 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 22 रन, मिशेल स्टार्क ने झटके 2 विकेट; देखें स्कोरकार्ड

मैच की बात करें तो बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को तीसरे ओवर में अकील होसेन ने लगातार दो झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया. अकील होसेन ने तनजीद हसन को 6 रन पर आउट कर दिया. जबकि कप्तान लिटन दास बिना खाता खोले आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा जकर अली 27 रन, शमीम हुसैन 27 रन और अफ़ीफ़ हुसैन 8 रन बनाए.

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 147 रनों का टारगेट, अकील होसेन ने की जबरदस्त गेंदबाजी 

वहीं वेस्टइंडीज की ओर से अकील होसेन ने जबरदस्त गेंदबाजी की. अकील होसेन ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि ओबेद मैककॉय ने भी 2 विकेट झटके. रोस्टन चेस और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला. फिलहाल यह मैच दूसरी पारी में रोमांचक होने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\