West Indies vs Bangladesh 1st T20 2024 Highlights: तीसरे टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से दी करारी शिकस्त, महेदी हसन ने की शानदार गेंदबाजी; देखें हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent) के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हरा दिया.

Bangladesh (Photo: @BCBtigers)

West Indies Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st T20 2024 Highlights: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 16 दिसंबर को सेंट विंसेंट (St Vincent) के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन (Arnos Vale Ground, Kingstown) में खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. जवाब में मेजबान टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 6 गेंदों में 10 रनों की जरुरत थी और 2 विकेट हाथ में थे. कप्तान रोवमैन पॉवेल और अल्ज़ारी जोसेफ क्रीज पर मौजूद थे. लेकिन बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने जबरदस्त गेंदबाजी की. महमूद ने 2 रन देकर 2 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की झोली में मैच दाल दिया. यह भी पढें: Australia vs India 3rd Test 2024 Day 3 Scorecard: टी ब्रेक तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 48 रन, ऑस्ट्रेलिया से 397 रन पीछे; मिचेल स्टार्क ने चटकाए 2 विकेट

इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. बांग्लादेश की ओर से इस मैच में महेदी हसन ने शानदार गेंदबाजी की. महेदी हसन ने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

तीसरे टी20 में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 7 रन से दी करारी शिकस्त, महेदी हसन ने की शानदार गेंदबाजी; देखें हाइलाइट्स

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. बांग्लादेश की शुरुआत इस मैच कुछ खास नहीं रही. मेहमान टीम को तीसरे ओवर में अकील होसेन ने लगातार दो झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया. अकील होसेन ने तनजीद हसन को 6 रन पर आउट कर दिया. जबकि कप्तान लिटन दास बिना खाता खोले आउट हो गए. बांग्लादेश की ओर से सौम्या सरकार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा जकर अली 27 रन, शमीम हुसैन 27 रन और अफ़ीफ़ हुसैन 8 रन बनाए. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से अकील होसेन ने जबरदस्त गेंदबाजी की. अकील होसेन ने 4 ओवर में 1 मेडेन और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. जबकि ओबेद मैककॉय ने भी 2 विकेट झटके. रोस्टन चेस और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला.

148 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 19.5 ओवर में 140 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज की  शुरुआत कुछ खास नही रही. शुरुवाती 7 ओवर में मेहमान टीम ने 39 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए.  वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा कप्तान रोवमैन पॉ वेल ने 35 गेंदों में 60 रन बनाए. जबकि रोमारियो शेफर्ड ने अंत में 22 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स 20 रन, ब्रैंडन किंग 1 रन, निकोलस पूरन 1 रन और रोस्टन चेस ने 7 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की ओर से महेदी हसन 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए. महेदी हसन के अलावा हसन महमूद और तस्कीन अहमद को 2-2 विकेट झटके. जबकि तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन को 1-1 विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

\