IND vs WI 2nd Test 2025 Scorecard, Day 2 Tea Break: वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर बनाए 26 रन, भारत 492 रनों से आगे, यहां देखें चाय ब्रेक तक का स्कोरकार्ड
दूसरे दिन का दूसरा सत्र भारत के नियंत्रण में रहा हैं. टीम इंडिया द्वारा अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पारी की शुरुआत की. जवाब में कैरेबियाई टीम ने 11 ओवर में 26/1 का स्कोर बनाया और अभी भी 492 रन से पिछड़ रही है. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने पहला झटका दिलाया हैं.
India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके दूसरे दिन का दूसरा सत्र भारत के नियंत्रण में रहा हैं. टीम इंडिया द्वारा अपनी पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पारी की शुरुआत की. जवाब में कैरेबियाई टीम ने 11 ओवर में 26/1 का स्कोर बनाया और अभी भी 492 रन से पिछड़ रही है. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने पहला झटका दिलाया हैं. टीम इंडिया ने 518 रनों पर घोषित की अपनी पहली पारी, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने खेली बड़ी शतकीय पारी, यहां देखें दूसरे दिन का स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल और टेगनराइन चंदरपॉल ने पारी की शुरुआत की. कैंपबेल ने 25 गेंदों में 10 रन बनाए और जडेजा की गेंद पर साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट हुए. चंदरपॉल 22 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि उनके साथ अलेक अथानाज़े दो रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी की, वहीं जडेजा और कुलदीप यादव ने भी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण रखा है.
भारत की पहली पारी
भारत ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार नेतृत्व और बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए 196 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया और 258 गेंदों पर 175 रन बनाए. उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे, हालांकि वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने भी अच्छी शुरुआत की और 38 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन बनाए और टीम को तेजी दिलाई. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने धैर्यपूर्ण 44 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी.
वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जोमेल वॉरिकन रहे, जिन्होंने 34 ओवर में 98 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान रोस्टन चेस को एक विकेट मिला जबकि बाकी गेंदबाज नाकाम रहे. खैरी पियरे ने 30 ओवर में 120 रन लुटाए और कोई सफलता नहीं मिली. भारत की यह पारी विपक्ष पर भारी दबाव बनाने में सफल रही और मैच में बढ़त मजबूत हो चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

