IND vs WI 2nd Test 2025 Scorecard, Day 4 Tea Break: फॉलो-ऑन खेल रही वेस्टइंडीज ने 9 विकेट खोकर जोड़ें 361 रन, भारत पर बनाए 91 रन की बढ़त

फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 361/9 का स्कोर खड़ा कर लिया और अब वह भारत पर 91 रनों की बढ़त ले चुकी है. टीम की पारी की नींव जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) की शानदार पारियों ने रखी. कप्तान रोस्टन चेस ने 40 रन जोड़े, जबकि जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम( Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसके चौथे दिन का दूसरा सत्र मेज़बानों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 361/9 का स्कोर खड़ा कर लिया और अब वह भारत पर 91 रनों की बढ़त ले चुकी है. टीम की पारी की नींव जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) की शानदार पारियों ने रखी. कप्तान रोस्टन चेस ने 40 रन जोड़े, जबकि जस्टिन ग्रीव्स 35 रन बनाकर नाबाद हैं. जेडन सील्स भी 18 रन पर टिके हुए हैं और आखिरी विकेट भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ है. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 सफलता हासिल की. रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला हैं. वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर बनाए 252 रन, भारत से अभी 18 पीछे, यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड

वेस्टइंडीज की पहली पारी

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर ऑलआउट कर दिया हैं. तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 270 रनों से पीछे रह गई.  वेस्टइंडीज की शुरुआत कमजोर रही. जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने. चंदरपॉल (34) और अथनाज़े (41) ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन टीम को मजबूती नहीं दे सके. शाई होप ने 36 रन जोड़े जबकि कप्तान रोस्टन चेज़ बिना खाता खोले आउट हो गए. विकेटकीपर इमलाच ने 21 और जस्टिन ग्रीव्स ने 17 रन बनाए. निचले क्रम में एंडरसन फिलिप (24*) और खैरी पियरे (23) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 82 रन देकर 5 विकेट झटके हैं. रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक सफलता दर्ज की हैं.

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत की पहली पारी

भारत ने पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार नेतृत्व और बल्लेबाज़ी का नमूना पेश करते हुए 196 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपने फॉर्म का जलवा दिखाया और 258 गेंदों पर 175 रन बनाए. उनकी पारी में 22 चौके शामिल रहे, हालांकि वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने भी अच्छी शुरुआत की और 38 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. नितीश कुमार रेड्डी ने 43 रन बनाए और टीम को तेजी दिलाई. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने धैर्यपूर्ण 44 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जोमेल वॉरिकन ने 34 ओवर में 98 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कप्तान रोस्टन चेस को एक विकेट मिला जबकि बाकी गेंदबाज नाकाम रहे. खैरी पियरे ने 30 ओवर में 120 रन लुटाए और कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\