West Indies Beat Sri Lanka, 1st T20I Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा, ब्रैंडन किंग और एविन लुईस ने मचाया कोहराम, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें SL बनाम WI मैच का स्कोरेकर्ड
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का पहला मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल के कंधों पर हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 1st T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का पहला मुकाबला आज यानी 13 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के कंधों पर हैं. Sri Lanka vs West Indies, 1st T20I Scorecard: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दिया 180 रनों का टारगेट, चरिथ असलांका और कामिंदु मेंडिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकर्ड
पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 27 रन के स्कोर पर दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कुसल मेंडिस और कामिन्दु मेंडिस ने मिलकर पारी को संभाला.
श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलांका ने सबसे ज्यादा 59 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान चरिथ असलांका ने 35 गेंदों पर नौ चौके लगाए. के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 51 रन बनाए.
यहां देखें SL बनाम WI मैच का स्कोरेकर्ड:
It got tight in the end, but West Indies had the game in control after a 100-run opening stand 🤝
🔗 https://t.co/X2X1fahNop | #SLvWI pic.twitter.com/giT49e40Km
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 13, 2024
वेस्टइंडीज की टीम को रोमारियो शेफर्ड ने पहली कामयाबी दिलाई. वेस्ट इंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. रोमारियो शेफर्ड के अलावा अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी और शमर स्प्रिंगर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए. वेस्टइंडीज की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 180 रन बनाने थें.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज उम्दा रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बोर्ड पर लगा दिए. वेस्टइंडीज की टीम ने महज 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 63 रनों की आतिशी पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान ब्रैंडन किंग ने 33 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाए. ब्रैंडन किंगके अलावा एविन लुईस ने 51 रन बनाए.
श्रीलंका की टीम को मथीशा पथिराना ने पहली सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मथीशा पथिराना के अलावा महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा और कामिंदु मेंडिस ने एक विकेट झटके. सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 15 अक्टूबर को दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

