Ind vs WI: कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा-युवाओं को साबित करने का अच्छा मौका है

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, " उपरी क्रम में कई नए युवा खिलाड़ी आ रहे हैं. चयनकर्ताओं ने इसलिए उन्हें चुना है क्योंकि उनके पास प्रतिभा है और यह सीरीज उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक शानदार मौका है. इन खिलाड़ियों को ही अब भारतीय क्रिकेट को आगे ले लाने की जिम्मेदारी लेनी है."

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Photo: IANS)

राजकोट: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज युवाओं के एक अच्छा मौका है और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए. चयनकर्ताओं ने टेस्ट सीरीज के लिए पहले 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें से अब पहले टेस्ट मैच के लिए 12 खिलाड़ियों को चुना गया है. हालांकि इन 12 खिलाड़ियों में मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को ही चुना गया है जबकि बाकी तीन खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और मोहम्मद सिराज को मौका नहीं मिला है.

कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, " उपरी क्रम में कई नए युवा खिलाड़ी आ रहे हैं. चयनकर्ताओं ने इसलिए उन्हें चुना है क्योंकि उनके पास प्रतिभा है और यह सीरीज उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का यह एक शानदार मौका है. इन खिलाड़ियों को ही अब भारतीय क्रिकेट को आगे ले लाने की जिम्मेदारी लेनी है."

कप्तान ने कहा, "हर कोई अपने देश के लिए खेलना चाहता है. यह देखना अच्छा लगता है कि ये खिलााड़ी न केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छा कर रहे हैं बल्कि घरेलू क्रिकेट को भी वे बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं."

12 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए शॉ पहले टेस्ट मैच के जरिये अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे. 18 वर्षीय शॉ ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में शतक से प्रथम श्रेणी करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने अब तक केवल 14 प्रथम श्रेणी मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.72 के औसत से 1418 रन बनाए हैं.

कोहली ने कहा, "मुझे लगता है कि यह सीरीज उनके लिए खुद को साबित करने का एक अच्छा मौका है. उन्हें अपने ऊपर कोई दबाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे अभी युवा हैं और टीम में जगह बनाने का उनके पास काफी अच्छा अवसर है."

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match MA Chidambaram Stadium Pitch Report: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान, महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड